*उन्नाव प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और लूट के खिलाफ विमल द्विवेदी ने खोला मोर्चा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा*
उन्नाव। निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों के शोषण और शिक्षा के नाम पर की जा रही ‘लूट’ के खिलाफ ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ ने आवाज बुलंद की है। समिति के संस्थापक व प्रखर हिन्दू नेता विमल द्विवेदी ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने की मांग की है।
ज्ञापन में विमल द्विवेदी ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल शिक्षा को व्यापार बना चुके हैं। नए सत्र के नाम पर अभिभावकों से री एडमिशन व मनमानी फीस वसूली जा रही है। इसके अलावा, कमीशन के खेल में स्कूलों ने चुनिंदा दुकानों से ही महंगी किताबें और यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बनाया हुआ है, जो बाजार मूल्य से कई गुना अधिक दाम पर बेची जा रही हैं।
विमल द्विवेदी ने कहा, “गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार बच्चों की शिक्षा के बोझ तले दबते जा रहे हैं। प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर इन स्कूलों की फीस निर्धारित करनी चाहिए और किताबों-यूनिफॉर्म के नाम पर चल रहे कमीशन के खेल को बंद कराना चाहिए।”
समिति ने मांग की है कि यदि जल्द ही इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अभिभावकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी ,जिलाध्यक्ष ज्योति राजपूत ,नील मणि सिंह ,दीपा त्रिपाठी ,दीपिका बाजपेई ,पवित्रा ,कल्पना त्रिवेदी , जिला संयोजक अजय त्रिवेदी ,सह संयोजक राकेश राजपूत ,विनय द्विवेदी ,योगेंद्र तिवारी, एके दीक्षित ,राहुल दुबे ,धर्मेंद्र शुक्ला,सुजीत सिंह ,अंकुर त्रिपाठी ,अभिषेक तिवारी ,केतन अवस्थी ,अधिवक्ता अवनीश तिवारी ,विकास तिवारी ,राघवेंद्र पांडेय ,शिव सेवक त्रिपाठी ,अलोक शुक्ल ,अभी तिवारी ,अखिल मिश्रा ,अंशु शुक्ल ,,कमलेश बाजपेई ,मनीष मिश्रा ,संदीप सिंह ,मनीष अवस्थी ,विकास सिंह सेंगर ,मोनू ठाकुर ,शिवम् शुक्ल श्याम मिलन अजय द्विवेदी ,महेंद्र राज शुक्ला अशोक चतुर्वेदी सहित सैकड़ो पदाधिकारी व अभिभावक उपस्थित रहे I।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




