*उन्नाव में सवारियों से लूट करने वाले गैंग का पुलिस ने किया खुलासा, भेजा जेल*
उन्नाव। सवारियों को निशाना बनाकर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसपी जेपी सिंह के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और दही थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के पास से गिरोह के सरगना रोहन समेत यश शुक्ला, यश तिवारी और यश गुप्ता को गिरफ्तार किया।पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह कानपुर से लखनऊ जाने वाली सवारियों को अपनी कार में बैठाता था और सुनसान जगह पर पहुंचते ही चापड़ और तमंचा दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देता था।गिरोह ने लूट की वारदातों के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया, वह कार आर्यन रस्तोगी से किराये पर ली गई थी, जिसके लिए एक हजार रुपये तय किए गए थे।फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार और अन्य सामान बरामद कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




