💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- आबकारी विभाग की छापेमारी, थाना बाजार खाला मील एरिया में कार्रवाई, अंग्रेजी शराब, बीयर दुकानों पर जांच, कंपोजिट शॉप के आसपास सख्ती बढ़ी, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को चेतावनी, टीम ने विक्रेताओं को दिए सख्त निर्देश, आसपास शराब पीने पर रोक लगाने को कहा
➡ अलीगढ़- AMU में पुलिस की दबिश और चेकिंग, हॉस्टल रूम से कारतूस, मैगजीन, नकली नोट बरामद, छात्र शहबाज के कमरे से मिली आपत्तिजनक सामग्री, शहबाज के नाम की 2 अलग-अलग 10वें मार्कशीट मिली, 2 अलग-अलग नामांकन पत्र भी बरामद, पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी शहबाज फरार, FM टॉवर इलाके में फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई, सिविल लाइन थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, AMU के एसजैड हॉल का बताया जा रहा मामला
➡ हापुड़- गंगा किनारे युवकों ने पी शराब, कार्तिक मेला स्थल पर युवकों ने पी शराब, शराब पीने के बाद गंगा में घूमे युवक, गंगा किनारे शराब पीने का वीडियो वायरल, गढ़ क्षेत्र के लठीरा ले पास का मामला
➡ देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का खटीमा दौरा आज, 9 बजे देहरादून से खटीमा के लिए होंगे रवाना, खटीमा में सैनिक सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत, खटीमा में बनी सीएसडी कैंटीन का करेंगे लोकार्पण
➡ आगरा- 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, किराए में रह रहे युवक ने की छेड़छाड़, पैसों का लालच देकर बुलाया था बच्ची को, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, जैतपुर थाने के जैतपुर कस्बे का मामला
➡ दिल्ली- जंतर मंतर पर आज कांग्रेस का प्रदर्शन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन, खड़गे पर आपत्तिजनक बयान को लेकर नाराज़गी, हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने बयान को बताया अपमानजनक, जंतर मंतर पर जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
➡ मुरादाबाद- मुरादाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोकशी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देहात के दो थाना क्षेत्रों में मुठभेड़, भोजपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़, दो गोकश घायल, एक गिरफ्तार, डिलारी थाना क्षेत्र में भी मुठभेड़, दो गोकश पुलिस की गोली से घायल, एक अन्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ, बदमाशों से शस्त्र, कारतूस बरामद
➡ रायबरेली- गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, मारपीट, दबंगों ने परिवार पर लाठी-डंडों से किया हमला, हमले में महिलाएं समेत 6 लोग घायल, 4 घायलों की हालत गंभीर, अस्पताल रेफर, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पूरे नतई की घटना
➡ झांसी- लहचूरा क्षेत्र में डबल मर्डर का खुलासा, मुख्य आरोपी दीपक पटेल गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद हुआ गिरफ्तार, नहर से बरौटा रोड पर हुई मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली, कब्जे से तमंचा, कारतूस, 2 फोन बरामद, 5 अप्रैल को मिला था महिला का शव, नीलू देवी, बेटे कृष्णा की हुई थी हत्या, महिला का शव सड़क किनारे फेंका, बच्चे का शव भूसे में छिपाया था
➡ हापुड़- अचानक रास्ते में गिरा बिजली खंभा, जर्जर हालत में था बिजली खंभा, रास्ते से निकल रहे लोगों ने बचाई जान, नगर क्षेत्र के राजीव बिहार का मामला
➡ रायबरेली- तेज रफ्तार रोडवेज बस, बाइक की टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल, लालगंज कोतवाली के शेखवापुर का मामला
➡ हापुड़- मासूम की करंट लगने से मौत, पानी की रोड से करंट लगने से मौत, बाथरूम में नहाने गया था मासूम बंटी, नगर क्षेत्र के बदनौली का मामला
➡ हापुड़- नकली प्रोडक्ट बनाने का खुलासा, सेरा कंपनी के नाम पर बन रही थी नकली टोंटी, अरुण, सरिता, रवि पर मुकदमा दर्ज, तीनों मिलकर बना रहे थे नकली टोंटी, भारी मात्रा में उपकरण बरामद, स्टिकर, प्रिंटर, मिक्सर, शॉवर पाइप जब्त, करीब 29 कट्टों में सामान सील, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, सेरा कंपनी के मैनेजर ने कराई FIR, पिलखुआ कोतवाली के बजरंगपुरी का मामला
➡ आजमगढ़- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आजमगढ़ दौरा आज, आज 12 बजे पहुंचेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक




