रोवर्स एवं रेंजर्स प्रवेश, निपुण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
कानपुर नगर, क्राइस्ट चर्च कॉलेज में रोवर्स एवं रेंजर्स इकाई का पाँच दिवसीय प्रवेश एवं निपुण प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टिन द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया।प्रतियोगिताओं के परिणाम शिविर के अंतिम दिवस 08 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
ध्वजारोहण एवं झंडा गीत के पश्चात सभी प्रतिभागियों को गांठों एवं बंधनों का सफल प्रशिक्षण दिया गया ।जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में रोवर्स और रेंजर्स की विभिन्न टोलियों के मध्य नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई , जिसके निर्णायक के रूप में हिंदी विभाग के प्रो. अरविंद सिंह जी उपस्थित हुए । तत्पश्चात सभी के मध्य ट्रूप गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसके निर्णायक के रूप में गणित विभाग के डॉ राघवेंद्र सिंह प्रस्तुत थे । सभी रोवर्स एंड रेंजर्स टोली ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तथा प्रथम स्थान रेंजर्स की सूफिया कुरैशी टोली ने प्राप्त किया ।
शिविर तथा प्रतियोगिता का सफल आयोजन करानें में रोवर्स एंड रेंजर्स के प्रभारी डॉ आशीष दुबे , रेंजर्स की प्रभारी डॉ श्वेता मिश्रा , रोवर्स एंड रेंजर्स के अन्य सदस्य यथा अरुणेश शुक्ल , नाज़िर हुसैन व राघवेंद्र सिंह का महान योगदान रहा ।टेंट का निरीक्षण मुख्य अतिथि के रूप में पधारे महाविद्यालय के भावी प्राचार्य प्रो. विनय जॉन सेबेस्टियन जी ने किया । उनके साथ सह-निरीक्षण के रूप में डॉ संजय सक्सेना और डॉ आर के जुनैजा जी उपस्थित हुए। संपूर्ण शिविर के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी विश्विद्यालय द्वारा चयनित विशेषज्ञ प्रदीप त्यागी , अंजली सिंह एवं अभिषेक द्विवेदी ने संभाला । महाविद्यालय में शिविर के आयोजन का कार्यभार रोवर्स एंड रेंजर्स के प्रभारी डॉ आशीष कुमार दुबे रेंजर्स की प्रभारी डॉ श्वेता मिश्रा और महाविद्यालय के रोवर्स एंड रेंजर्स के सदस्य यथा अरुणेश शुक्ल , नाज़िर हुसैन , डॉ राघवेंद्र सिंह ने सफलतापूर्वक संभाला ।
हरिओम की रिपोर्ट




