मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में असमय वर्षा, ओलावृष्टि एवं कुछ स्थानों पर अग्नि दुर्घटनाओं से फसलों को हुए नुकसान के संबंध में आज उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि हर प्रभावित किसान व बटाईदार के नुकसान का सटीक, निष्पक्ष एवं समयबद्ध आकलन कर तत्काल सहायता सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि राजस्व, कृषि एवं संबंधित विभाग प्रभावी समन्वय स्थापित कर सर्वेक्षण रिपोर्ट शासन को शीघ्र भेजें ताकि राहत वितरण में किसी प्रकार का विलंब न हो। बीमा कंपनियों से समन्वय स्थापित कर फसल बीमा दावों का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। अधिकारी स्वयं किसानों से संपर्क कर उन्हें बीमा योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य आपदा राहत कोष से प्रत्येक जनपद को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित किसानों व बटाईदारों को त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से सहायता प्राप्त हो।
अग्नि दुर्घटनाओं में जनहानि एवं पशुहानि से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घंटे में राहत राशि प्राप्त तथा पात्र लोगों को ‘कृषक दुर्घटना बीमा योजना’ के अंतर्गत शीघ्र लाभ




