कानपुर
कानपुर (रावतपुर): शिवनगर में ठेकेदार के बंद मकान में बीते दिनों हुई करीब 30 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।*
*✍️पुलिस के अनुसार फुटेज में कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में नजर आए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मामले के खुलासे के लिए टीमों को लगाया गया है।*
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डिस्ट्रिक हेड
राहुल द्विवेदी की रिपोर्ट




