*गंगाघाट नगरपालिका में शासन द्धारा नामित सभासदों का किया गया शपथ ग्रहण*
नगरपालिका गंगाघाट में आज शासन द्धारा नामित पांचो सभासदों को एसडीएम सदर उन्नाव क्षितिज द्विवेदी के द्धारा पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शासन द्धारा सुन्दर लाल तिवारी, विजयराज सिंह, धीरज सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, और गीता कोरी को नगर पालिका परिषद गंगाघाट के नामित सभासद के रूप में मनोनीत किया गया हैं पांचो नामित सभासद ढ़ोल और गाजे बाजे के साथ सैकड़ो की भीड़ के साथ कार्यक्रम हाल में दाखिल हुये जहाँ पूर्व से मौजूद सभी वार्डो के निर्वाचित सभासदों नें माल्यार्पण कर स्वागत किया मुख्य अतिथि के रूप आये सदर विधायक पंकज गुप्ता नें अपने उदबोधन में बताया की दिए गये दायित्व का निर्वाहन पूर्ण समर्पण के साथ ईमानदारी व कर्मठता से किया जाना ही सबसे बड़ी पूजा है साथ ही जानकारी दी पोनी रोड के चौड़ीकरण का जो कार्य हो चुका है उसके अतिरिक्त जो शेष हैं उसके डामरीकरण का प्रस्ताव भी स्वीकृत हो चुका है और बहुत जल्द पोनी रोड की शेष सड़क का डामरीकरण किया जायेगा वही नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पाण्डेय नें अपने अबतक के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और एसवीएम प्रभारी अनूप शुक्ला नें मंच संचालन किया शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अन्त में अधिशाषी अधिकारी मुकेश मिश्रा नें समापन की घोषणा की इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में महिलाओ और समर्थको नें सहभागिता की इसके साथ सांसद प्रतिनिधि व पूर्व सभासद अवधेश दीक्षित, मंडल अध्यक्ष गंगाघाट सुरेश चन्द्र शुक्ला, विपिन मिश्रा, गणेश मिश्रा, दुर्गा तिवारी, सुरेश तिवारी, आशीष बाजपेई, सतेन्द्र गुप्ता, नगर पालिका अवर अभियंता घनश्याम मौर्य व नगर पालिका कर्मी मौजूद रहे।
*पंकज श्रीवास्तव* ब्यूरो
*रमन शर्मा* गंगाघाट संवाददाता




