*उन्नाव पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली।*
खबर उन्नाव से है जहां उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर अपने एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को रात करीब 9 बजे एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना पुरवा पुलिस द्वारा पुरवा-अचलगंज मार्ग पर नहर पटरी के पास सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार दो युवक भागने लगे। भागते समय उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा करते हुए फायर किया, जिसमें एक बदमाश इरफान अहमद के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपनी पहचान इरफान अहमद (34 वर्ष) निवासी ताड़बगिया, जाजमऊ थाना चकेरी, कानपुर नगर और प्रेम सिंह (30 वर्ष) निवासी भायपुर थाना जसराना, फिरोजाबाद के रूप में बताई है।
विओ:// पूछताछ में सामने आया कि इरफान ने 25 फरवरी 2026 को पुरवा क्षेत्र में एक दंपती से लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना पुरवा में मुकदमा दर्ज है। साथ ही दोनों आरोपियों ने 5 अप्रैल 2026 को कानपुर नगर के चकेरी क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी करना भी कबूल किया। इरफान अहमद उन्नाव के अजगैन थाना में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ उन्नाव, कानपुर नगर, लखनऊ और रायबरेली समेत कई जिलों में लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा। 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी इरफान को इलाज के लिए सीएचसी पुरवा भेजा गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट – अरविंद चौरसिया सीओ पुरवा उन्नाव।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




