*उन्नाव पुलिस ने फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश किया, दो सदस्य गिरफ्तार, कई फर्जी मुहरें और आधार कार्ड बरामद।*
ख़बर उन्नाव से है जहां फर्जी दस्तावेज तैयार कर आरोपियों की जमानत कराने वाले एक संगठित गिरोह का कोतवाली सदर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कई फर्जी मुहरें, आधार कार्ड और दस्तावेज तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, मामला 30 मार्च 2026 को सामने आया, जब ग्राम रिठनई निवासी संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय गिरजाशंकर ने कोतवाली सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके और उनके चाचा राजकुमार के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश कर जेल में बंद अभियुक्त गुफरान की जमानत करा ली। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
बता दे कि विवेचना के दौरान पता चला कि जिला कारागार उन्नाव में बंद अभियुक्त गुफरान ने जमानत के लिए सोहेल अहमद से संपर्क किया था। सोहेल अहमद ने जमानत की पूरी व्यवस्था कराने का जिम्मा लिया और इसके एवज में गुफरान के पिता इकबाल से 22 हजार रुपये लिए। इसके बाद सोहेल ने अपने साथी मुंशी रंजीत की मदद से संजय कुमार और उनके चाचा के नाम पर फर्जी आधार कार्ड, ग्राम प्रधान का निवास प्रमाण पत्र और थाने की रिपोर्ट सहित कई फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इन्हीं दस्तावेजों को सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रस्तुत कर गुफरान की जमानत कराई गई। फर्जी मुहरें, एक इंक पैड और 11 आधार कार्ड बरामद जांच के क्रम में 6 अप्रैल को पुलिस टीम ने काशीराम मोड़ से अभियुक्त गुफरान (25) निवासी काशीराम कॉलोनी और सोहेल अहमद (60) निवासी शेखवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। सोहेल अहमद के कब्जे से तलाशी के दौरान आठ फर्जी मुहरें, एक इंक पैड और 11 आधार कार्ड बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धाराएं बढ़ाई गई है। जांच के क्रम में 6 अप्रैल को पुलिस टीम ने काशीराम मोड़ से अभियुक्त गुफरान (25) निवासी काशीराम कॉलोनी और सोहेल अहमद (60) निवासी शेखवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। सोहेल अहमद के कब्जे से तलाशी के दौरान आठ फर्जी मुहरें, एक इंक पैड और 11 आधार कार्ड बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोहेल और उसका साथी रंजीत अन्य मामलों में भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमानत कराने का काम करते थे। फिलहाल, पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क और कोतवाली सदर पुलिस की इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र, उपनिरीक्षक पंकज राज शरद, हेड कांस्टेबल रामदेव प्रजापति, कांस्टेबल रजत, अमित तथा महिला कांस्टेबल गायत्री वर्मा शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट – जय प्रकाश सिंह एस एसपी उन्नाव।
*पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो*
*अस्तित्व कुशवाहा* संवाददाता




