💁🏻♂️*07 अप्रैल, मंगलवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार*, 9 अप्रैल को होगी वोटिंग
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे आज बारिश का अलर्ट, कल उदयपुर में दिन में तापमान 33.2 और रात को 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@36.4, राजसमंद@32
🔸 सलूंबर के लसाड़िया ब्लॉक में *5 दिन में 5 बच्चों की मौत*, उल्टी-दस्त-बुखार आने के बाद हुई मौत, कलेक्टर ने मेडिकल टीम से एरिया के सर्वे की मांगी रिपोर्ट
🔸 उदयपुर – नाथद्वारा हाईवे पर देर रात *धधकी सुखेर की पहाड़ी*, बुझाने के प्रयास जारी, ऊंचाई ज्यादा होने से नहीं पहुंच पाई दमकल की गाड़ियों
🔸 बांसवाड़ा: पुलिस चौकी से 40 मीटर दूर चोरी, *सराफा की दुकान में ग्राहक बनकर घुसा युवक 13 लाख की ज्वेलरी ले गया*, घाटोल की घटना
🔸 संसद: *मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की कोशिश नाकाम*, सभापति ने महाभियोग के प्रस्ताव को किया खारिज, टीएमसी की अगुआई में विपक्ष ने किया था पेश
🔸 *बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg वाला सिलेंडर*: आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स और प्रवासी मजदूरों को राहत
🔸 तमिलनाडु: *हिरासत में मौत, 9 पुलिसकर्मियों को फांसी*, कोविड लॉकडाउन में दुकान खोलने पर थाने में बाप-बेटे संग हुई थी बेरहमी, मदुरै सेशन कोर्ट का फैसला
🔸 *बांग्लादेश के विदेश मंत्री का भारत दौरा*, खलीलुर रहमान आज आएंगे भारत
🔸 अमेरिकी राष्ट्रपति का संबोधन, *ट्रंप बोले- ‘मंगलवार को हो सकती है ईरान के खात्मे की रात*’
🔸 *चीन ने 40 दिनों के लिए हवाई क्षेत्र पर लगाया प्रतिबंध*, नहीं दिया कोई स्पष्टीकरण
🔸 *पाकिस्तान में ऊर्जा संकट से हालात खराब*, रात 8 बजे से मॉल और बाजार बंद
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: एमपी के भोपाल में हाई सिक्योरिटी ज़ोन की नींद तब टूटी जब एक मंत्री के बंगले के पीछे स्टोर में रखी ट्रॉफियां अचानक “लोकतंत्र” का स्वाद चखने पड़ी निकल, चोर आए, शील्ड उठाई, मेमेंटो समेटे और ऐसे गायब हुए जैसे हों वादे चुनाव के, CCTV था खराब, तो पुलिस अब फुटेज में नहीं, किस्मत में ढूंढ रही सुराग, पड़ोसी पुलिस का आला अफसर, सामने रहते एक बड़े नेता, 24 घंटे रहता गश्त, पर सब कुछ पस्त, सख्त सुरक्षा के बीच मंत्री द्वारा सालों की मेहनत से “इकट्ठा” किए ट्रॉफियों ले गए चोर, अब लोगों में मच रहा शोर, कह रहे, जहां पहरा हो 24 घंटे, वहां भी चोरी हो जाए, तो समझ लो भाई सिस्टम नहीं, नींद ही ड्यूटी पर आए, ट्रॉफी बोली अलविदा, शील्ड ने भी हिलाया हाथ, सोती रह गई सुरक्षा, चोरों ने मौका भुनाया
🔸 *पीएनजी लेने के बाद भी एलपीजी नहीं छोड़ा*, भीलवाड़ा में 4406 परिवारों को मिला नोटिस
🔹 *आईपीएल 2026*: बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट, आज राजस्थान का मुकाबला मुंबई से




