♈7 से 9 अप्रैल के बीच जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली (Delhi NCR Weather Update), पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. राजस्थान में 6 और 7 अप्रैल को 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. कई राज्यों में ओलावृष्टि और कश्मीर घाटी में 7 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है.




