*साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान : 12 अप्रैल तक*
मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रबल प्रभाव से 07 व 08 अप्रैल को हरियाणा दिल्ली एनसीआर चंडीगढ़ व इनके आस पास तेज हवाओ आंधी गरज चमक के साथ सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।
कहीं कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। किसानों व आम आदमी को सलाह दी जाती है कि उचित कार्रवाई करें।
इन दिनों पूर्वी हवा चलने तथा दिन का तापमान सामान्य से बहुत कम रहने यानि सुहावना मौसम रहने की संभावना है। रात के समय सामान्य से ज्यादा ठंड बढ़ने की संभावना है।
*10 से 12 अप्रैल तक पछुआ हवाएं चलने तथा मौसम खुश्क रहने की संभावना है।*




