*उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला की मौत*
उन्नाव। गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नहर के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका फरहीन फात्मा पत्नी दिलशाद अहमद निवासी छिपीयाना चौराहा दवा लेने के लिए स्कूटी से मरहला चौराहा जा रही थीं। इसी दौरान शेखपुर नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका के साथ उनका भाई और भतीजी भी मौजूद थे, जो हादसे में बाल-बाल बच गए। बता दे कि मृतका पांच बहन और तीन भाईयों में तीसरे नंबर की थी। परिजनों के अनुसार, फरहीन फात्मा की शादी महज एक साल पहले ही हुई थी और उनके पति दिलशाद अहमद दुबई में किसी कंपनी में प्राइवेट काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। यह हादसा क्षेत्र में शोक और आक्रोश का कारण बना हुआ है।।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




