*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡दिल्ली- AAP सांसद संजय सिंह का आज आगरा दौरा, 3 अप्रैल से आगरा से मथुरा तक पदयात्रा होगी शुरू, रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा शुरू, यह यात्रा 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक, सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में यात्रा होगी
➡गोरखपुर- सीएम का गोरखपुर दौरे का दूसरा दिन, आज सुबह करेंगे पूजा अर्चना, गौ सेवा, पूजा के बाद CM लगाएंगे जनता दर्शन, फिर जाएंगे पिपराईच क्षेत्र के लुहसी गांव, स्वर्गीय मार्कण्डेय यादव के आवास पर जाएंगे
➡गोरखपुर- महिला की निर्मम हत्या से हड़कंप, महिला की गला काटकर की गई निर्मम हत्या, धारदार हथियार से की हत्या, महिला खशुबु की निर्मम हत्या, हत्यारा गांव का ही बताया जा रहा, गगहा क्षेत्र के गजपुर गांव का मामला
➡सीतापुर- भाई के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा, अभियुक्त राजेश को 15 हजार का अर्थदंड, 2013 में पूर्णागिरि नगर में हुई वारदात, कोतवाली नगर पुलिस ने दर्ज किया था केस
➡कुशीनगर- श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने का मामला, बड़ी गंडक नहर में ट्रॉली पलटी, हादसे में तीन की मौत, गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं का इलाज जारी, खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल का मामला
➡अलीगढ़- पड़ोसी को समझाना पड़ा भारी, युवक अपने पिता को दे रहा था गालियां, समझाने पर पड़ोसी पर चाकू से किया हमला, दो सगे भाइयों को घायल करने का आरोप, झगड़ा और मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस पर देर से पहुंचने की शिकायत, घायल पक्ष को जिला अस्पताल भेजा गया, बन्नादेवी क्षेत्र के सराय रहमान की घटना
➡सहारनपुर- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर कसा शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किए सीज, बिना कागज चल रहा था खनन, अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई, माफियाओं में मचा हड़कंप
➡बहराइच- पूर्व पत्नी को पति ने बाइक में फंसाकर खींचा, हाल ही में तलाक हुआ था, पत्नी को बाइक से खींचते पति भी गिरा, पति पत्नी दोनों घायल, पुलिस ने आरोपी पति पर FIR दर्ज की, पति पिता रफीक पुलिस हिरासत में, नानपारा के गुरगुट्टा चौकी क्षेत्र की घटना
➡हरिद्वार- तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी सवार मौके पर मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, आरोपी चालक को मौके पर बुलाने की मांग, पुलिस समझाने में नाकाम, भीड़ ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़, घटना के बाद आरोपी कार चालक फरार, हरिद्वार के श्यामपुर इलाके की घटना
➡मुरादाबाद- 50 हजार का इनामी बदमाश आशु ढेर, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ढेर, उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर, 2010 में अपराध की दुनिया में कदम, हाफिजपुर के मीरपुर में पहली हत्या, जमीन विवाद में की थी पप्पू की हत्या, हाफिजपुर क्षेत्र के मीरपुर का निवासी
➡चंडीगढ़- सेक्टर-37 में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, पार्किंग में खड़ी स्कूटी में ब्लास्ट, धमाके से इलाके में अफरा-तफरी, बीजेपी दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई, ग्रेनेड फेंकने का कथित वीडियो वायरल, पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं
➡हापुड़- मेघालय की युवती से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया, दुष्कर्म का वीडियो वायरल, युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, थाना हापुड़ देहात कोतवाली में FIR दर्ज
➡रायबरेली- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल, घायलों को सीएचसी शिवगढ़ पहुंचाया गया, डॉक्टर ने विनोद कुमार को मृत घोषित, शिवगढ़ क्षेत्र के सैमरगंज गांव के पास घटना




