*उन्नाव :CNG ऑटो चालकों ने नगर पंचायत पर लगाया अवैध वसूली का आरोप…..*
खबर उन्नाव से है जहां CNG ऑटो चालकों ने नगर पंचायत नवाबगंज पर अवैध वसूली और मनमानी का गंभीर आरोप लगाया है। चालकों ने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
वीओ:उन्नाव के नवाबगंज क्षेत्र में CNG ऑटो चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। चालकों का कहना है कि वे गरीब परिवार से आते हैं और ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा जबरन शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि इसके लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं बताए जा रहे चालकों ने बताया कि उनसे रोजाना 20 से 30 रुपये के हिसाब से वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं, समय पर पैसे न देने पर अलग-अलग स्थानों पर रोककर दबाव बनाया जाता है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
ऑटो चालकों का कहना है कि नगर पंचायत सिर्फ कुछ सीमित स्थानों पर ही स्टैंड बना रही है, जबकि पूरे क्षेत्र में उनसे वसूली की जा रही है। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यह ज्ञापन CNG ऑटो यूनियन के अध्यक्ष गोपाल महेश्वरी के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें भारी संख्या में पदाधिकारी और ऑटो ड्राइवर शामिल हुए और सभी ने एकजुट होकर प्रशासन से न्याय की मांग की।चालकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि इस अवैध वसूली को तत्काल बंद कराया जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
बाइट: गोपाल महेश्वरी ( अध्यक्ष cng ऑटो यूनियन उन्नाव)।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




