“मौत का मॉल” बना शुक्लागंज! बिना डिग्री डॉक्टर, फर्जी इलाज और जिंदगी से खिलवाड़*
*कानपुर डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
शुक्लागंज नगर में इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर खुला खेल चल रहा है। मराला चौराहा क्षेत्र में बिना डिग्री और बिना किसी सरकारी मान्यता के कई हॉस्पिटल और क्लीनिक ऐसे चल रहे हैं। जैसे कोई किराने की दुकान हो। यहां न नियम, न कानून… बस धंधा ही धंधा!*
सबसे चौंकाने वाली बात यह है। कि इस पूरे खेल के तार शुक्लागंज सरकारी अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी से जुड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इसी कर्मचारी की ‘सेटिंग’ के दम पर ये अवैध हॉस्पिटल बेखौफ होकर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं।*
⚠️ हकीकत क्या है।🚨
बिना डिग्री लोग कर रहे इलाज न रजिस्ट्रेशन, न मानक, न जांच गंभीर मरीजों को भी किया जा रहा भर्ती गलत इलाज से जान जाने का खतरा हर पल*
आखिर सवाल उठता है कि उन्नाव का स्वास्थ्य विभाग और CMO आखिर किस गहरी नींद में है।*
क्या उन्हें ये अवैध हॉस्पिटल नहीं दिखते या फिर सब कुछ जानते हुए भी आंखें मूंद ली गई हैं।*
अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और मासूमो की जान से खिलवाड़ और इसका जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग होगा।*




