💁🏻♂️*01 अप्रैल, बुधवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 65 आईएएस ट्रांसफर, *उदयपुर के नए कलेक्टर होंगे गौरव अग्रवाल*, नमित मेहता अब होंगे आबकारी आयुक्त, यूडीए आयुक्त राहुल जैन अब जोधपुर निगम आयुक्त होंगे
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे कल से एक नए वैदर सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 34.1 और रात को 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@37.4, राजसमंद@34.4
🔸 *राजस्थान में सितंबर तक नहीं होंगे पंचायत और निकाय चुनाव*!, ओबीसी आयोग का कार्यकाल बढ़ा
🔸 *राजस्थान में आज से 30 सितंबर तक बदले समय*: सरकारी अस्पताल की ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक, रविवार/अवकाश – सुबह 9 से 11 बजे, स्कूलों का समय सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक, 2 पारी वाली स्कूल सुबह 7 से शाम 6 बजे तक, आंगनबाड़ी केन्द्र सुबह 8 से 12 बजे तक होंगी संचालित
🔸 बांसवाड़ा: *डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत*, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के नजदीक की घटना
🔸 जम्मू-कश्मीर: 36 साल बाद *कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की प्रक्रिया शुरू*, वापस ली जा रही हैं हड़पी हुई जमीनें
🔸 *पति की मौत के बाद पत्नी ससुर से मांग सकती है गुजारा भत्ता*, इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
🔸 पंजाब: लुधियाना *पटाका फैक्ट्री में ब्लास्ट*, 1 की मौत-1घायल
🔸 बंगाल: आसनसोल में *हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव*, ममता सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन
🔸 *2 से 3 हफ्ते में ईरान से जंग खत्म कर देगा अमेरिका*, ट्रंप ने किया ऐलान
🔸 *भारत समेत दुनियाभर में इंटरनेट ठप होने का खतरा*, जंग से होर्मुज में बिछीं केबल्स को नुकसान की आशंका, समुद्र में 97% ग्लोबल डेटा
🔸 *नासा का आर्टेमिस II मिशन आज होगा लॉन्च*, चांद का चक्कर लगाने जाएंगे 4 यात्री
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: झारखण्ड के झुमरी तलैया मे एक युवक अपनी बाइक दौड़ा रहा था फर्राटे से, लेकिन असली स्पीड थी उसकी बातों की, जनाब ने मोबाइल को गर्दन और कंधे के बीच ऐसे रखा था फँसा, मानो जन्म से ही उसके मोबाइल वहीं हो धंसा, सड़क पर गाड़ियाँ रही थीं बच, साहब फोन पर “हाँ-हाँ, सुन रहा हूँ…बोल रहा हूं सच” में थे व्यस्त, तभी पीछे से एक और बाइक सवार धीरे-धीरे पास आया, बड़ी सफाई से अपनी गाड़ी को बराबर में लाया, बिना कोई हंगामा किए, बड़ी नज़ाकत से युवक के गले में फँसा मोबाइल ऐसे लिया निकाल, जैसे कोई जादूगर टोपी से निकालता है खरगोश, युवक के उड़े होश, घबराकर पीछे देख चोर को दी गाली, तो उसकी आँखें गई फैल, चोर चोर” नहीं बल्कि था पुलिस का अफसर, जो मुँह अभी तक फोन पर चल रहा था तेज, उसके अचानक लग गया ब्रेक, मौके पर ही युवक को मिला ज्ञान, साथ में चालान, सीख है साफ, सड़क पर दें ध्यान, वरना “कॉल” तो कटेगी ही, साथ में जेब भी हो जाएगी हल्की, नहीं करेगा कोई माफ
🔸 *राजस्थान के स्कूलों का नया सत्र आज से*, सरकारी स्कूलों में पहले दिन मिलेंगी किताबें-यूनिफॉर्म की सौगात
🔹 *आईपीएल 2026*: गुजरात को 3 विकेट से हरा पंजाब ने किया विजयी आगाज, आज दिल्ली और लखनऊ भिड़ेंगे




