💁🏻♂️*शाम 04 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में आई तेजी, लखनऊ सहित 20 क्षेत्रों से 1000 से अधिक आवेदन, लखनऊ क्षेत्र से अबतक 42 आवेदन प्राप्त हुए, सहारनपुर में 144, प्रयागराज में 118 आवेदन आए, मई से ग्रामीण क्षेत्रों में मिनी बसों का संचालन शुरू, 59,163 ग्राम पंचायतों को मुख्यालय से जोड़ने की तैयारी, 12,200 गांवों में निजी मिनी बसों का संचालन होगा
➡लखनऊ- कन्नौज मामले पर असीम अरुण का बयान, ‘DM ने मुझसे माफी मांगी, मैंने माफ किया’, सभी को समय से काम करना चाहिए- अरुण, समय से दफ्तर पहुंचना चाहिए- असीम अरुण, ‘ये मेरे व्यक्तिगत आहत होने का विषय नहीं है’, कहीं भी कोई कार्यक्रम देर से शुरू न हो- अरुण, कलेक्ट्रेट में 80% कर्मचारी आए थे- असीम अरुण, 20% कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है- अरुण
➡लखनऊ- इंटरस्टेट मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 200 किलो गांजा STF ने किया बरामद, बरामद गांजे की कीमत 52 लाख रुपये, अभियुक्त अजीत कुमार बिहार निवासी, थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से अरेस्ट
➡लखनऊ- BSP प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का बयान, 2027 में सरकार बनाने का लक्ष्य – पाल, ‘14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाएंगे’, बूथ गठन करने के निर्देश दिए गए – पाल
➡लखनऊ- 50 हजार का इनामी इब्राहिम हुआ गिरफ्तार, यूपी STF ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया, प्रतापगढ़ से 50 हजार का इनामी है इब्राहिम, गोवध निवारण अधिनियम में था वांछित
➡अयोध्या- बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, डेड बॉडी लेकर लौट रही बोलेरो टकराई, हादसे में बोलेरो चालक की मौत, बोलेरो में रखी थी एक डेड बॉडी, एक की हादसे के दौरान मौत, गोसाईगंज के पकरेला के पास हादसा
➡प्रयागराज- नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, सराय इनायत पुलिस, SOG की कार्रवाई, 4 अभियुक्तों गिरफ्तार किया गया, चारों नकली नोटों के साथ पकड़े गए, 1,18,300 रुपये के जाली नोट बरामद, 500 के 200, 100 के 183 नकली नोट मिले, हबूसा मोड़ के पास से हुई गिरफ्तारी
➡वाराणसी- बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो दिखाकर दुष्कर्म का आरोप, पिता बेटी से 8 महीने से करता था दुष्कर्म, मां की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र का मामला
➡अलीगढ़- छात्रों और शिक्षकों के बीच नोकझोंक, डीएस डिग्री कॉलेज में खींचतान हो गई, आक्रोशित छात्रों ने पुतला भी फुंका, छात्राओं ने कॉलेज मेन गेट पर तालाबंदी की, शिक्षक की कार के आगे छात्र लेट गए, एक परीक्षार्थी की मां की तबियत खराब थी, निरीक्षक ने परीक्षार्थी को जाने से रोका था, गांधी पार्क थाना इलाके के कॉलेज में हंगामा
➡नोएडा- नोएडा की बेटी करिश्मा चौहान ने रचा इतिहास, यूपीपीसीएस परीक्षा में हासिल की 17वीं रैंक, परिवार में खुशी का माहौल, मिल रही बधाइयां, करिश्मा की 5-6 साल की कड़ी मेहनत लाई रंग, दूसरे अटेम्प्ट में करिश्मा को मिली बड़ी सफलता, करिश्मा ने बताया पैरेंट्स का मिला पूरा सपोर्ट, समाज के तानों के बावजूद था पूरा भरोसा- पिता
➡मुजफ्फरनगर- मुजफ्फरनगर में 4 लोगों ने आत्महत्या की, एक परिवार के 4 लोगों ने आत्महत्या की, घर में पति-पत्नी, दो बच्चों के शव मिले, पंखे पर फांसी के फंदे से लटक कर दी जान, आत्महत्या करने का कारण पता नहीं लगा, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट की घटना
➡हापुड़- SDM कार्यालय के पास महिला का हंगामा, महिला ने अधिवक्ता के चैम्बर से सामान फेंका, सामान फेककर महिला ने जमकर हंगामा किया, नगर कोतवाली इलाके का मामला
➡जालौन- बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, हादसे में वृद्ध की मौत, बेटी घायल, घायल किशोरी को कराया गया भर्ती, रामपुरा के करन देवी मोड़ की घटना
➡कानपुर- बसंत चौराहे पर दबंगों की दबंगई, पुलिस पिकेट पॉइंट पर मारपीट की, ओवरटेक को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष ने 6 लड़कों को बुलाकर मारपीट की, पीड़ित चालक हार्ट का मरीज बताया जा रहा, गुजैनी थाना क्षेत्र के बसंत चौराहे का मामला
➡गोंडा- गोंडा पहुंचे मंत्री आशीष पटेल का बयान, धुरंधर-2 में दिखाए गए जाली नोट पर बोले, ‘जाली नोटों का नेक्सस तो है देश, प्रदेश में’, मैंने अभी धुरंधर-2 नहीं देखी है- आशीष पटेल, आप टिकट दिलाएंगे तो देख लूंगा- आशीष पटेल
➡अलीगढ़- LPG क्राइसिस के दौरान हंगामे का वीडियो, ग्राहक, गैस एजेंसी सेल्समैन के बीच हंगामा, ग्राहक ने सेल्समैन पर लगाए गंभीर आरोप, पालीमुकीमपुर थाना इलाके का मामला
➡हापुड़- युवक की गोली मारकर हत्या का मामला, रंजिश में युवक को उतारा था मौत के घाट, रिश्ते में लगने वाले भाई ने ही हत्या की थी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार, थाना कपूरपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
➡जालौन- बच्चे की मौत के बाद न्याय मांग रही मां, एक दंपति पर बच्चे की हत्या का आरोप, बाइक से टक्कर के बाद ले गए थे दंपति, दूसरे दिन तालाब में मिला बच्चे का शव, आरोपियों की शिनाख्त फिर भी अरेस्ट नहीं, जालौन जिले के एट थाना क्षेत्र का मामला
➡बहराइच- पुलिस गिरफ्त में गिड़गिड़ाने लगा मौलाना, मौलाना अब्दुल सलीम मांगने लगा माफी, UP-STF ने बिहार से की सलीम की गिरफ्तारी, कोतवाली नगर की पुलिस ने जेल भेजा
➡जालौन- ट्रैक्टर ने एक वर्षीय मासूम को रौंदा, हादसे में किशोरी की दर्दनाक मौत, घर के बाहर खेल रही थी मासूम, उरई कोतवाली क्षेत्र के पडूरी का मामला
➡सोनभद्र- संदिग्ध हालत में 2 लोगों की मौत, पुलिस हादसे में मौत की कह रही बात, परिजन युवक की हत्या का लगा रहे आरोप, दोनों गोरडिहा गांव के निवासी बताए जा रहे, राबर्ट्सगंज क्षेत्र के गोरडिहा गांव की घटना
➡दिल्ली- नालंदा में मंदिर में हुई भगदड़ का मामला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरी संवेदना व्यक्त की, श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद-मुर्मू, शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना-मुर्मू, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना- मुर्मू




