हैदराबाद
कब्रिस्तान में छिपाए 22 लाख रुपए के 414 गैस सिलेंडर बरामद
बंजारा हिल्स क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई कर कब्रिस्तान से करीब 21.88 लाख रुपये कीमत के 414 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए और मुख्य आरोपी मोहम्मद आमिर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया
जांच में सामने आया कि आरोपी कमर्शियल सिलेंडरों को अवैध रूप से डायवर्ट कर छिपाते थे और ऊंचे दामों पर बेचते थे
पुलिस ने 11 वाहन भी जब्त किए हैं
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया है




