*उन्नाव बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ठगी, साइबर टीम ने पीड़िता के 17 हजार रुपये लौटाए*
अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता
उन्नाव। बच्चा गोद दिलाने के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए ठगी का शिकार हुई एक महिला को उन्नाव पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता के 17 हजार रुपये वापस कराए गए।
पीड़िता ने 8 अक्टूबर 2025 को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर टीम ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि 30 मार्च 2026 को पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।
कार्रवाई में साइबर टीम के चंद्रकांत मिश्रा, राजेश यादव और सोनिया शर्मा की अहम भूमिका रही। रकम वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस का आभार जताया।




