*गंगाघाट के गंगा पुल पर चार पहिया और सीमेंट लदी डीसीएम में हुई जोरदार टक्कर।*
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गंगा पुल पर चार पहिया और सीमेंट लगी डीसीएम में हुई टक्कर। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया वाहन के एयरबैग तक खुल गए। हालांकि किसी प्रकार की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्लागंज से कानपुर जा रही चार पहिया वाहन से कानपुर की तरफ से आ रही सीमेंट से लदी लोडर से इतनी तेज टक्कर हुई की चार पहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी की चार पहिया कार घूम कर पूरे पुल के बीचों बीच में आ गयी। यहां तक की चार पहिया गाड़ी के इंजन से तेल गिरने लगा। घटना की सूचना कोतवाली प्रभारी को मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तुंरत स्थिति को संभाला और लोगों की को जाम की समस्या से निजात दिलाने में जुट गई।
*रमन शर्मा*
गंगाघाट संवाददाता




