अयोध्या से इस वक्त की बड़ी खबर आग ने विकराल रूप धारण किया
अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ में आग लगी। यहां 1251 हवन कुंड बने हुए थे। ज्यादातर जलकर राख हो गए हैं। आज हवन यज्ञ का अंतिम दिन था। UP सरकार के मंत्री और विधायक भी वहां मौजूद थे। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।**लक्ष्मी नारायण महायज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग*
अयोध्या मौके पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह है मौजूद, परिवहन मंत्री के साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी है मौजूद,आग लगने के कारण मची है अपरा तफरी, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू करने का कर रही है प्रयास,राजघाट बाटी वाले बाबा घाट के निकट चल रहा था लक्ष्मी नारायण महायज्ञ।




