💁🏻♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- SIR के तहत 3.26 करोड़ वोटरों की सुनवाई पूरी, EC का 100% नोटिसों पर कार्रवाई का दावा, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को होगी जारी, फाइनल सूची में 13.25 करोड़ से ज्यादा नाम, 13.25 करोड़ से ज्यादा नाम होने की संभावना, 12.55 करोड़ नाम पहले से सूची में थे शामिल, 1.04 करोड़ का 2003 सूची से नहीं हुआ मिलान, दस्तावेज मांगकर घर के पास ही कराई सुनवाई, 2.22 करोड़ मामलों में BLO ने घर जाकर जांच की, 97% से अधिक नाम सूची में बने रहने की उम्मीद, 86.69 लाख नए, 3.18 लाख नाम कटने के लिए आवेदन
➡ लखनऊ- UP के प्रमुख शहरों को जाम से राहत देने की तैयारी, 77 इंटरसेप्टर वाहन खरीद को शासन की मंजूरी, 15 चार पहिया और 62 दोपहिया वाहन शामिल, खरीद के लिए 9.76 करोड़ रुपये की धनराशि जारी, ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए नई रणनीति लागू
➡ लखनऊ- सीएम ने पोस्ट किया जेवर एयरपोर्ट का वीडियो, ‘यूपी का जेवर, भारत का भी ‘जेवर’ बनकर उभरा’, PM मोदी के मार्गदर्शन से जेवर बनकर उभरा- CM, नया यूपी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का हब- CM योगी, ‘एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्धाटन होने जा रहा’, पीएम मोदी के कर-कमलों से भव्य उद्घाटन- CM, एयरपोर्ट आर्थिक प्रगति के नए द्वार खोलेगा- CM, प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान करेगा- सीएम, किसानों के समर्पण से साकार यह परियोजना- CM, ‘युवाओं को स्वावलंबन के पथ पर आगे बढ़ाएगी’
➡ लखनऊ- साउथ सिटी-रजनीखंड के बीच बनेगा ओवरब्रिज, डबल लेन रेलवे ओवरब्रिज का होगा निर्माण, 157 करोड़ रुपये की लागत से शासन की मंजूरी, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM का जताया आभार, रायबरेली रोड पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, PGI और तेलीबाग क्षेत्र के लोगों को होगा फायदा
➡ लखनऊ- PGI में 614 डॉक्टरों की भर्ती का रास्ता साफ, कुल 2314 भर्तियों पर लगी मुहर, गवर्निंग बॉडी की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी, एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के लिए होगी भर्ती, 131 सीनियर डॉक्टर, 483 रेजिडेंट डॉक्टर शामिल, 1540 नर्स और टेक्नीशियन पद भरे जाएंगे, 160 आउटसोर्सिंग पदों को भी मिली स्वीकृति
➡ नोएडा- एशिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का शुभारंभ, सीएम योगी भी उद्घाटन समारोह में रहेंगे मौजूद, एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है, जेवर में मिलेगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात, 11.30 बजे उद्घाटन के बाद जनसभा भी करेंगे PM, डिजिटल प्रोसेस, ओपन-एयर कोर्टयार्ड की सुविधा, लोकल फूड और ग्रीन टेक्नोलॉजी जैसी सहूलियतें, सुविधा, आराम, संस्कृति का संगम देखने मिलेगा, एयरपोर्ट डिजिटल टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा, एयरपोर्ट के गेट DigiYatra तकनीक से लैस होंगे, सेल्फ बैग ड्रॉप कियोस्क, सेल्फ चेक-इन मशीन भी, इंटीरियर डिजाइन, सजावट में संस्कृति की झलक, यूपी समेत भारत की सांस्कृतिक विरासत दिखेगी, एयरपोर्ट में 3,900 मीटर लंबा रनवे बनाया गया, करीब 11,200 करोड़ की लागत से हुआ विकसित
➡ देहरादून- उत्तराखण्ड कांग्रेस में सूत्रों से बड़ी खबर, कई भाजपा नेता ज्वाइन करेंगे कांग्रेस- सूत्र, रुद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक कांग्रेस में आएंगे, पूर्व सितारगंज विधायक भी थामेंगे कांग्रेस का दामन, पूर्व रुड़की मेयर भी ज्वाइन कर सकते हैं कांग्रेस, कई और बड़े भाजपा नेता कांग्रेस ज्वाइन करेंगे, सूत्रों के मुताबिक ये ज्वाइनिंग दिल्ली में होगी
➡ फिरोजाबाद- थाना टूण्डला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल फोन लूट की घटना का खुलासा, शातिर अभियुक्त जाहिद उर्फ डीपर गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में हुई गिरफ्तारी, अवैध असलहा और कारतूस बरामद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद
➡ अयोध्या- प्रेमी को धोखे से बुलाकर की पिटाई, प्रेमिका ने झांसा देकर प्रेमी को बुलाया, पहले प्रेमी की पिटाई की फिर सर मुंडाया, पुलिस ने बचाया, 11 लोगों पर केस दर्ज, कोर्ट मैरिज की बात सुनकर आया था प्रेमी, थाना तारून क्षेत्र के नथनपुर गांव का मामला
➡ ग्रेटर नोएडा- नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन को लेकर हाई अलर्ट, PM नरेंद्र मोदी करेंगे एयरपोर्ट का शुभारंभ, सीपी लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा, एयरपोर्ट के पास 5-लेयर सिक्योरिटी रिंग, SPG के साथ मल्टी-लेवल सुरक्षा प्लान तैयार, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, RAF, ATS, CISF तैनात, एंट्री पॉइंट्स पर सख्त चेकिंग, ID वेरिफिकेशन, एंटी-ड्रोन टीम, स्निफर डॉग्स अलर्ट मोड पर, मेडिकल, फायर और आपदा टीमें स्टैंडबाय पर
➡ कुशीनगर- विवाहिता की हत्या की वारदात का मामला, हत्या कर शव ठिकाने लगाने की कोशिश, बगीचे में शव जलाने का किया गया प्रयास, शव ले जाते समय लोगों ने बनाया वीडियो, वीडियो को सोशल मीडिया पर किया वायरल, पुलिस ने पति मुन्ना को किया गिरफ्तार, दहेज के लिए ससुरालियों पर हत्या का आरोप, तरयासुजान थाना इलाके का पूरा मामला
➡ आगरा- बच्ची का हत्यारा एनकाउंटर में हुआ ढेर, 25 हजार का इनामी सुनील एनकाउंटर ढेर, घेराबंदी देख पुलिस पर सुनील ने किया फायर, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुनील ढेर, एक दारोगा के भी लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस, खोखे बरामद, बमरौली कटारा थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़
➡ बाराबंकी- मासूम अनुष्का की मौत का बड़ा खुलासा, सगी बहन काजल ही निकली कातिल, बहन ने प्रेमी संग मिलकर घोंटा था गला, मृतका ने बहन को प्रेमी संग देख लिया था, प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा था, सगी बड़ी बहन, प्रेमी गिरफ्तार किए गए, प्रेम प्रसंग की बात छिपाने के लिए हत्या, मोहम्मदपुर खाला के बसारी गांव की वारदात
➡ कन्नौज- असीम अरुण के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला, सांसद चंद्रशेखर आजाद का यूपी सरकार पर आरोप, यूपी सरकार पर दलित अपमान का आरोप लगाया, ‘मंत्री को कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाया’, करीब 45 मिनट तक इंतजार कराया गया- चंद्रशेखर, अंत में उन्हें बिना कार्यक्रम के लौटना पड़ा- चंद्रशेखर, यह लापरवाही नहीं, जातिगत मानसिकता- चंद्रशेखर, ‘सत्ता के भीतर बैठी जातिवादी सोच का खुला प्रदर्शन’, ‘दलित समाज से आने वाले मंत्री को भी सम्मान नहीं’, इस घटना को प्रशासनिक चूक मानने से इनकार किया
➡ देहरादून- पूर्व सीएम हरीश रावत का मौन उपवास, बिजली-पानी की बढ़ती दरों के विरोध मौन, 15 दिन तक राजनीति और मीडिया से दूरी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया ऐलान, मौन व्रत लाखों लोगों को समर्पित है- हरीश, जो बढ़ती दरों से प्रभावित हैं- हरीश रावत, आम उपभोक्ता महंगाई की मार झेल रहा
➡ दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ की चर्चा, स्थिति का व्यापक आकलन किया गया- पीएम, आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखे-PM, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता, नागरिकों के हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, उद्योग, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करें- पीएम
➡ नेपाल- नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली गिरफ्तार, पीएम बनते ही बालेन शाह एक्शन में आए, नई सरकार बनते ही सख्त कार्रवाई शुरू हुई, प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत में गिरफ्तार, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को भी अरेस्ट किया, बालेन शाह की अगुवाई में कैबिनेट बैठक हुई, कैबिनेट बैठक में फैसले के बाद दोनों अरेस्ट, जांच आयोग की रिपोर्ट को लागू किया गया
➡ दिल्ली- रानी बाग में शादी समारोह में चाकूबाजी, चाकूबाजी में नाबालिग निखिल की हत्या, दूसरा नाबालिग लड़का घायल, इलाज जारी, वारदात के बाद आरोपी फरार, तलाश जारी, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है
➡ दिल्ली- IAS मंगेश घिल्डियाल को मिला सेवा विस्तार, PMO में निदेशक हैं IAS मंगेश मंगेश घिल्डियाल, PMO में एक साल का सेवा विस्तार दिया गया, 31 मार्च 2027 तक के लिए सेवा विस्तार




