💁🏻♂️ *रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ दिल्ली- PM मोदी की मुख्यमत्रियों के साथ बैठक खत्म, जमाखोरी, मुनाफाखोरी के खिलाफ कदम उठाएं-PM, तेल, गैस की सप्लाई सुनिश्चित रखना प्राथमिकता-PM, अफवाह फैलाने के खिलाफ कड़ा एक्शन हो-PM, इंडस्ट्री, सप्लाई चेन को मजबूत बनाए रखना है-PM, शिपिंग की चुनौतियों से निपटने पर खास ध्यान
➡ चित्रकूट- विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निकाली भव्य शोभा यात्रा, रामनवमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने के लिए शोभा यात्रा में बुलडोजर हुए शामिल
➡ देवरिया- गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग, कई बीघा गेहूं का फसल जलकर खाक, भलुअनी थाना क्षेत्र के सोनाड़ी का मामला
➡ झांसी- मऊरानीपुर में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा, भव्य झांकियों, अखाड़ों और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा
➡ सीतापुर- पेट्रोल पम्पों पर नहीं खत्म हो रही वाहनों की लाइन, प्रशासन के दावों के बाद भी लोग हो रहे पैनिक, वाहनों की टंकियों के साथ डिब्बों में भरा रहे डीजल पेट्रोल, बाइक में 100 और कार में 1000 का दिया जा रहा फ़्यूल, रोज की बिक्री से कई गुना अधिक बिक रहा डीजल पेट्रोल
➡ झांसी- फर्जी वसीयतनामा मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, थाना नवाबाद पुलिस ने राघवेन्द्र सिंह को दबोचा, फर्जी दस्तावेज बनाकर संपत्ति हड़पने की साजिश, मुंबई निवासी महिला की शिकायत पर दर्ज था केस, गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया
➡ फर्रुखाबाद- संदिग्ध हालत में बुजुर्ग ने खाया जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल लोहिया रेफर, कोतवाली कायमगंज के भौरुआ गांव का मामला
➡ फर्रुखाबाद- जमीनी विवाद में युवक को जमकर पीटा, दबंगों ने लाठी, डंडों से पीटकर किया घायल, पीड़ित युवक ने दबंगों के खिलाफ दी तहरीर, घायल युवक को सीएचसी में कराया भर्ती, थाना कम्पिल इलाके का पूरा मामला
➡ उन्नाव- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर ट्राली मे पीछे से टकराई बेकाबू कार, बुलंदशहर के कांग्रेस चेयरमैन पति की मौत, पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे, यूपीडा के कर्मचारी हुए गंभीर रूप से घायल, एक्सप्रेसवे की घास साफ कर रही ट्रैक्टर ट्राली, औरास के किलोमीटर संख्या 265 का मामला
➡ अलीगढ़- आलू लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली के टूटे पहिए, ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक हुआ गंभीर घायल, पहिया टूटने से सड़क किनारे पलटा ट्रैक्टर, इगलास थाना के कांन चिरौली की घटना
➡ रायबरेली- रायबरेली में मौसम ने ली करवट, जिले में बारिश के दौरान गिरे ओले, गेहूं की फसल को हो सकता नुकसान
➡ कानपुर- पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, युवक पर करीब 12 बार चाकू से किया हमला, चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवा का मामला
➡ फतेहपुर- रामनवमी के पर्व को लेकर प्रशासन रहा सतर्क, DM, SP शोभायात्रा में सुरक्षा का लिया जायजा, भारी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में लिया भाग, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील की




