💁🏻♂️*दोपहर 01 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, प्रदेश में हो रही बारिश को लेकर दिए निर्देश, DM करें फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन, ’राहत आयुक्त फील्ड के अधिकारियों से रखें समन्वय’, फसल क्षति का आंकलन जल्द पूरा करने के निर्देश, प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा मिले-CM, मुआवजा वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो-CM, किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी- सीएम योगी
➡ श्रावस्ती- तेल किल्लत से किसान परेशान, पेट्रोल पंप पर दोनों ओर कतारें, करीब 1 किलोमीटर तक लाइन, स्कूल वाहन भी लाइन में खड़े, गिलौला इकौना पेट्रोल पंप पर भीड़
➡ बलिया- दो जगहों पर चोरी से दहशत, एक घर से लाखों का सामान चोरी, लाखों का सामान, आभूषण चुराया, दूसरी जगह से विद्युत सामान चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, रेवती थाने के विशनपुरा की घटना
➡ कन्नौज- मंत्री असीम अरुण को DM ने कराया इंतजार, रोमा स्मारक पर कार्यक्रम में लेट पहुंचे DM, चीफ गेस्ट असीम अरुण करते रहे इंतजार, खुद को अपमानित महसूस कर मंत्री लौटे, डीएम लेट पहुंचे तो लेट शुरू हुआ कार्यक्रम, 45 मिनट बाद कार्यक्रम छोड़कर हुए वापस, रवैये से नाराज मंत्री ने DM को लिखा पत्र, वहां का अनुभव शिष्टाचार के विपरित- मंत्री, मेरे बाद पहुंचे SDM, एडीएम- असीम अरुण
➡ उन्नाव- सम्पत्ति के लिए मां की हत्या का आरोप, छोटे भाई ने बड़े भाई पर लगाया आरोप, मां को बंधक बनाकर वसीयत कराई- भाई, वसीयत कराने के बाद हत्या का है आरोप, पिता की मौत के बाद साथ ले गया था, मौत के बाद भाइयों, बहनों में नोकझोंक, जिला अस्पताल के अंदर दोनों पक्ष भिड़े, छोटे भाई ज्ञानेंद्र की तहरीर पर पोस्टमार्टम, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगी पुलिस, सदर के सिविल लाइन बन्दुहार का मामला
➡ इटावा- केदारेश्वर महादेव मंदिर पर हुई प्राण प्रतिष्ठा, भगवान राम, भगवान कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा, सपा सांसद रामगोपाल यादव ने किया पूजन, रामनवमी के खास अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा
➡ इटावा- सपा सांसद रामगोपाल यादव का बयान, युद्ध सिर्फ विनाशकारी होता है- रामगोपाल, सारी दुनिया पर असर पड़ रहा- रामगोपाल, ‘तेल की आपूर्ति रुकने से गंभीर संकट होगा’, ‘जिस दिन चुनावी राज्यों में वोट पड़ जाएगा’, एक घंटे के अंदर दाम बढ़ जाएगा- रामगोपाल, ‘अफवाह फैला रहे हैं तो सरकार कार्रवाई करे’
➡ अयोध्या- अयोध्या में रामलला का भव्य सूर्य तिलक, रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें पड़ीं, मंदिर परिसर में उत्साह, भक्ति का माहौल, यह अद्भुत दृश्य रामनवमी के अवसर पर हुआ, देशभर के श्रद्धालुओं ने लाइव देखा यह नज़ारा
➡ चंदौली- रेलवे यार्ड में ट्रेन की चपेट में आया युवक, विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, ट्रेन की चपेट में आकर युवक का कटा पैर, गंभीर हालत में ढाई घंटे तड़पता रहा युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, डीडीयू जंक्शन के रेलवे यार्ड का पूरा मामला
➡ अलीगढ़- 95 साल के संत ने की आत्महत्या, आश्रम में आग लगाकर दी जान, 15 साल से पैरालिसिस से परेशान थे, परेशान थे संत मुरारी उर्फ आदेतानन्द, आश्रम के कमरे में जला हुआ शरीर मिला, इगलास के माधवानन्द आश्रम की घटना
➡ कानपुर- पूर्व BJP MLA के शो रूम में चोरी मामला, रघुनंदन सिंह भदौरिया के शो-रूम में चोरी, रघुनंदन, दारोगा में बातचीत का वीडियो, दारोगा बोले- हमारे क्षेत्र में चोर रहे ही नहीं, वीडियो में चोरों को गाली देते बोले दारोगा, ‘बाबूपुरवा और बाहर से आकर चोरी करते हैं’, हनुमंत विहार के नौबस्ता बंबा का मामला
➡ मैनपुरी- पेट्रोल पंप सेल्समैन की हत्या, सिर में गोली मारकर हत्या की गई, गौरव कुमार का पड़ा मिला शव, पुराने विवाद को लेकर की गई हत्या, औछा थाना क्षेत्र की घटना
➡ कौशाम्बी- कौशाम्बी पुलिस की एडवाइजरी जारी, पेट्रोल-डीजल, गैस को लेकर एडवाइजरी, फैल रही कमी की खबरों को बताया भ्रामक, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न देने की लोगों से अपील, कालाबाजारी, ओवररेटिंग की सूचना थाने को दें
➡ गोरखपुर- गोरखनाथ मंदिर में कन्या पूजन, CM योगी ने किया कन्या पूजन, कन्याओं को सीएम ने कराया भोजन, कन्याओं को सीएम ने उपहार भी दिए, 9 दिन के अनुष्ठान का आज समापन- CM, भगवान राम हर भारतीय के आदर्श- सीएम, मिशन शक्ति कार्यक्रम यूपी में संचालित- CM, नारी सम्मान के कार्यक्रम चलाए जा रहे- CM, दुर्जन शक्ति के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति- CM
➡ ग्रेटर नोएडा- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कल, PM करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, 11:30 बजे होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उद्घाटन, पीएम मोदी और सीएम योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, 45 दिनों में डोमेस्टिक और कार्गो फ्लाइट होगी शुरू, 3 महीने में इंटरनेशनल फ्लाइट होगी शुरू, अभी एक रनवे होगा शुरू, 4 रनवे एक साल में होंगे शुरू
➡ अलीगढ़- सपा महिला विंग जिलाध्यक्ष ने लगाए आरोप, गंगीरी ब्लॉक प्रमुख के बेटे पर लगाए आरोप, छेड़खानी और धमकी देने का लगाया आरोप, सुनीता देवी ने आरोप लगाते वीडियो बनाया, पुलिस पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने FIR की दर्ज, वीरवती यादव के बेटे योगेश यादव पर आरोप, योगेश, दो साथियों पर छर्रा थाने में FIR दर्ज
➡ कोटद्वार- उत्तराखंड उपनल कर्मियों से जुड़ी बड़ी खबर, ‘समान कार्य समान वेतन’ अब तक लागू नहीं, 3 फरवरी 2026 को जारी हुआ था शासनादेश, लगभग 13,500 कर्मचारियों को मिलना था लाभ, 10-12 साल की सेवा वाले कर्मियों को मिलेगा लाभ, शासनादेश के 2 माह होने के बाद भी लाभ नहीं
➡ हल्द्वानी- ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर बड़ा हादसा, बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 1 की मौत, 6 यात्री गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, ब्रेक फेल होना बताया जा रहा वजह, हल्द्वानी के गेठिया के पास की घटना




