समर्पित शासन, सशक्त समाधान — जनविश्वास का आधार…
जनकल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक जनसमस्या के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।




