*📰 दादा नगर में गैस एजेंसी के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर के दादा नगर क्षेत्र में स्थित ममता गैस एजेंसी (इंडियन गैस) के खिलाफ आम जनता का गुस्सा खुलकर सामने आया। गैस आपूर्ति में लापरवाही और लगातार हो रही परेशानियों से नाराज़ लोगों ने बीच सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “योगी मुर्दाबाद” के नारे लगाए। देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं और एजेंसी की ओर से सही जवाब भी नहीं दिया जा रहा। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान न होने से लोगों का आक्रोश भड़क उठा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया और यातायात को सामान्य किया गया।
👉 फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।




