💁🏻♂️*25 मार्च, बुधवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा *दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा*, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे अधिकांश हिस्सों में आज मौसम साफ रहने की संभावना, कल उदयपुर में दिन में तापमान 33.4 और रात को 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@36, राजसमंद@34.2
🔸 आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर: पहली बार *सुपर स्पेशियलिटी में होगी 24 घंटे इमरजेंसी सेवा*, एमबी हॉस्पिटल का भार घटेगा
🔸 उदयपुर में ढलान पर ब्रेक फेल होने पर जान बचाने के लिए *ट्रैक्टर से कूदा चालक, मौत*, ट्रॉली में बैठे पत्नी-बच्चे सुरक्षित, बड़गांव थाना क्षेत्र के जिंदोली की घटना
🔸 दिल्ली: *सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी*, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
🔸 गुजरात विधानसभा में *समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बिल बहुमत से पारित*
🔸 ईरान युद्ध: मिडिल ईस्ट के हालात पर *चर्चा के लिए आज सर्वदलीय बैठक*
🔸 *जोमैटो के बाद स्विगी से भी खाना मंगवाना हुआ महंगा*: प्लेटफॉर्म फीस 17% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹14 की जगह ₹17.58 देने होंगे
🔸 *’बच्चों के लिए एफबी-इंस्टाग्राम खतरनाक*’, अमेरिका के न्यू मैक्सिको कोर्ट ने मेटा पर लगाया 3100 करोड़ का जुर्माना
🔸 *अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान निभाएगा मध्यस्थ की भूमिका*! इस्लामाबाद में शांति वार्ता संभव
🔸 *ईरान पर इजरायली हमले जारी*, बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर दागी मिसाइल, इधर ट्रंप का दावा- ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रखने पर सहमत हुआ
🔸 मुंबई: कुत्ते की खरोंच भी खतरनाक, इंजेक्शन के डर से अधूरा छोड़ा इलाज, *6 महीने बाद रेबीज से 9 साल की बच्ची की मौत*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: पाकिस्तान के मुल्तान के एक सेकंडरी स्कूल में प्यार ने ऐसी एंट्री मारी कि सिलेबस, स्टाफ मीटिंग और रिपोर्ट कार्ड सब हो गए साइड, स्कूल की महिला प्रिंसिपल को अपने ही स्कूल के चपरासी से हो गया प्यार, चपरासी करता चाय सर्व इतनी नजाकत से बिना एक बूंद टपकाए कि इस “परफेक्ट सर्विस” से प्रिंसिपल हो गई क्लीन बोल्ड, मामला बढ़ा इतना आगे कि मैडम ने खुद ही कर दिया प्रपोज, दोनो की हो गई शादी, प्रेम कहानी हुई वायरल, एक ने लिखा प्यार अंधा होता है, पर इतना??, दूसरे का कहना अब लेनी पड़ेगी चाय सर्व करने की ट्रेनिंग, तभी होगी लाइफ सेट, तीसरे ने कसा तंज, यहां हो सकता है कुछ भी, यह है पाकिस्तान, डोंट फॉरगेट
🔸 *लॉयन सफारी*: उदयपुर में 1 माह में 4600 पर्यटक पहुुंचे सज्जनगढ़, वन विभाग को 10 लाख से ज्यादा की हुई आय
🔹 *आईपीएल 2026*: RCB (बेंगलुरु) बनी सबसे महंगी टीम, ₹16.71 हजार करोड़ में आदित्य बिड़ला, टाइम्स ग्रुप समेत 4 कंपनियों ने खरीदा, राजस्थान रॉयल्स भी 15 हजार करोड़ में बिकी




