*बिल्हौर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर: जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज बिल्हौर तहसील में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ संपन्न हुआ। इस दौरान शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के साथ डीसीपी एस.एम. कासिम आब्दी, सीएमओ डॉ. हरिदत्त नैमी, एसडीएम संजीव कुमार दीक्षित और एसीपी मंजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व मामले, पुलिस से संबंधित प्रकरण और चिकित्सा सुविधाओं की कमियों से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समाधान निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध होना चाहिए ताकि फरियादी संतुष्ट हो सकें।




