लोक जनशक्तिपार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
परिवार को हर संभव मदद को हमेशा तैयार। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी रा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान सुरेंद्र पासवान निवासी कठेरुआ थाना बिधनू के आवास पहुंच सांत्वना दी। मौके पर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने नृशंस हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार से मिलने प्रदेश अध्यक्ष अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम निवास पर आए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन से बात की | प्रदेश अध्यक्ष जी ने शासन प्रशासन तथा सरकार से कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की | पीड़ित परिवार से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष नौबस्ता स्थित गैलेक्सी टॉवर मंडल कार्यालय पहुंचे जहां बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों के साथ बैठक की । इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह प्रदेश महासचिव सुनील सिंह अयोध्या मंडल प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष चंद गणेश सिंह अश्वनी श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।




