*श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्यधाम बरेली जनपद ईकाई*
**
*गूगल मीट ऑन लाइन काव्य सम्मेलन कार्यक्रम दिनांक 23 मार्च 26*
**
आज गूगल मीट काव्य सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक गोयल “चक्रवर्ती”जी ने, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमति बीना गोयल जी राष्ट्रीय प्रभारी रही।
काव्य सम्मेलन का संचालन श्री एस के कपूर “श्री हंस”, संस्था की बरेली जनपद ईकाई के अध्यक्ष ने किया। मां शारदे वंदना का गायन सर्वप्रथम
पुष्पा गंगवार पूनम जी ने किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक गोयल “चक्रवर्ती”जी ने संस्था और इसके कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी और सभी सदस्यगण के भीतर ऊर्जा का संचार किया।काव्य सम्मेलन में सर्व प्रथम कैलाश मिश्रा “रसिक ” जी और उसके बाद क्रम से लक्ष्रेश्वर राजू जी,डॉ श्वेतकेतु शर्मा जी, डी पी शर्मा “निराला”जी, विश्वानी देव अग्रवाल जी, समृद्धि गंगवार जी, पुष्पा गंगवार पूनम जी ने किया। तत्पश्चात संचालन कर रहे एस के कपूर “श्री हंस और श्री अशोक गोयल”चक्रवर्ती” राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया। तत्पश्चात कार्यक्रम में देर से जुड़ी अमरीका से अलका गुप्ता जी और संस्था की राष्ट्रीय प्रभारी बीना गोयल जी ने अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की। तत्पश्चात अशोक गोयल जी ने अपना आशीर्वाद संप्रेषण दिया और लक्ष्रेश्वर राजू जी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
एस के कपूर “श्री हंस ”
अध्यक्ष
श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्यधाम बरेली जनपद ईकाई
23मार्च 2026




