By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
TimesandspaceTimesandspace
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Reading: महिला महाविद्यालय किदवई नगर में बृहद पिंक रोजगार मेला आयोजित, 100 छात्राओं को मिला जॉब ऑफर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
TimesandspaceTimesandspace
Aa
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
Search
  • होम
  • देश
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ
  • E-paper
    • Daily E-paper
    • Weekly E-paper
    • Monthly E-magazine
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Timesandspace > Uncategorized > महिला महाविद्यालय किदवई नगर में बृहद पिंक रोजगार मेला आयोजित, 100 छात्राओं को मिला जॉब ऑफर
Uncategorized

महिला महाविद्यालय किदवई नगर में बृहद पिंक रोजगार मेला आयोजित, 100 छात्राओं को मिला जॉब ऑफर

timesandspace
Last updated: 2026/03/23 at 2:14 PM
timesandspace
Share
3 Min Read
SHARE

महिला महाविद्यालय किदवई नगर में बृहद पिंक रोजगार मेला आयोजित, 100 छात्राओं को मिला जॉब ऑफर

डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी

कानपुर, 23 मार्च 2026। महिला महाविद्यालय किदवई नगर के प्रेक्षागार में उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय जी.टी. रोड, कानपुर एवं करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में बृहद पिंक रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक निदेशक (सेवायोजन) श्री उज्जवल कुमार सिंह एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंजू चौधरी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर संगीत विभाग द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्या प्रो. अंजू चौधरी ने अपने स्वागत उद्बोधन में छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम संयोजिका प्रो. प्रज्ञा श्रीवास्तव ने करियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रकोष्ठ समय-समय पर विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगार क्षेत्रों, साक्षात्कार प्रक्रियाओं एवं कौशल विकास प्रशिक्षण से अवगत कराता है। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में आयोजित मेलों में 50 से 100 छात्राएं रोजगार प्राप्त कर चुकी हैं।
रोजगार मेले में प्रतिभागिता से पूर्व 18 मार्च 2026 को एक कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं को साक्षात्कार से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स भी प्रदान किए गए।
इस मेले में 11 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें ए.एस. वर्ड ग्रुप, वर्धमान टेक्सटाइल्स, श्रीराम फाइनेंस, इंडिपेंडेंस यूथ लॉजिस्टिक्स, एलआईसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, पुखराज हेल्थ केयर, स्टार ग्रुप ऑफ मैनपावर सर्विसेज, रक्षा सिक्योरिटी सर्विसेज, सेंट्रल बैंक जनरल लाइफ इंश्योरेंस एवं यूपीवीसीएल शामिल रहे।
विभिन्न पदों—फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, अप्रेंटिस, टेलीकॉलर, रिक्रूटमेंट ऑफिसर, इंश्योरेंस एडवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड एवं कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव—के लगभग 730 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। इस दौरान करीब 300 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से लगभग 100 छात्राओं को जॉब ऑफर प्राप्त हुए।
जॉब ऑफर मिलने पर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. दीपाली निगम द्वारा किया गया, जबकि अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. प्रज्ञा श्रीवास्तव ने दिया।
कार्यक्रम में प्रो. वंदना शर्मा, डॉ. सबा यूनुस, डॉ. संगीता कुमारी, श्री मनीष माथुर, डॉ. इंदु मिश्रा, श्रीमती खुशबू दुआ, डॉ. मधु गुप्ता सहित महाविद्यालय की सभी प्रवक्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

You Might Also Like

प्रयागराज – स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली, कोर्ट ने आदेश में कई अहम तथ्यों का उल्लेख किया

LPG ने रोकी बेटी की शादी

मोनालिसा ने जो आरोप लगाए हैं, उसपर सनोज मिश्रा अपना पक्ष रख रहे हैं

*लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टेंपो ट्रेवलर पलटी, मिनी बस में 25 यात्री सवार, महाराष्ट्र के 7 श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल रेफर*

*उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से 3 बाइकसवार की मौत। दाह संस्कार से लौट रहे थे अपने गांव हरदोई।*

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

E-Magazine

14.07.2025
Monthly E-magazine
05.06.2025
Monthly E-magazine

Advertisements

E-paper

12.12.2025
Daily E-paper
11.12.2025
Daily E-paper

क्या सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजा जाना चाहिए?

View Results

Loading ... Loading ...
Track all markets on TradingView
More forecasts: London 30 days weather

You Might also Like

featured image
Uncategorized

प्रयागराज – स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली, कोर्ट ने आदेश में कई अहम तथ्यों का उल्लेख किया

March 25, 2026
featured image
Uncategorized

LPG ने रोकी बेटी की शादी

March 25, 2026
featured image
Uncategorized

मोनालिसा ने जो आरोप लगाए हैं, उसपर सनोज मिश्रा अपना पक्ष रख रहे हैं

March 25, 2026
Uncategorized

*लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टेंपो ट्रेवलर पलटी, मिनी बस में 25 यात्री सवार, महाराष्ट्र के 7 श्रद्धालु घायल, जिला अस्पताल रेफर*

March 25, 2026

About Us

Timesandspace has become the go-to source for those seeking comprehensive coverage of local and global events. This news portal excels in providing in-depth analysis, breaking news

Quick Link

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Top Categories

  • Join Us
  • Get Your ID Card
  • DNPA Code Of Ethics
  • Grievance Redressal
  • Our Team

अन्य खबरे

  • प्रयागराज – स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली, कोर्ट ने आदेश में कई अहम तथ्यों का उल्लेख किया
  • LPG ने रोकी बेटी की शादी
  • मोनालिसा ने जो आरोप लगाए हैं, उसपर सनोज मिश्रा अपना पक्ष रख रहे हैं
TimesandspaceTimesandspace
Follow US
© 2023 Timesandspace. All Rights Reserved. Developed and Managed By Best News Portal Development Company

WhatsApp us

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?