*हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए आगामी सिस्टम 21 से 23 मार्च की सम्पूर्ण मौसम जानकारी*
उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज 21 मार्च की शाम से 23 मार्च के बीच नए Western Disturbance का असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा।
21 और 22 मार्च को ज्यादातर उत्तर भारत के इलाकों में मौसम लगभग साफ से आंशिक बादलवाही वाला रहेगा, लेकिन पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्रों में बिखरी हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
जबकि 23 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव आएगा, जब पहाड़ी क्षेत्रों में widespread बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी।
वही पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।
उत्तर प्रदेश में असर सीमित रहेगा, लेकिन पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं तेज बौछारें संभव हैं।
मध्य प्रदेश में भी हल्की बूंदाबांदी और बादलवाही देखने को मिलेगी।
इसके बाद 25 से 30 मार्च के बीच लगातार Western Disturbance सक्रिय रहेंगे, जिससे मौसम बार-बार बदलता रहेगा और रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।




