*📰 ईद-उल-फितर पर कानपुर में दिखा भाईचारे का संदेश, कड़ी सुरक्षा में नमाज़ संपन्न*
*डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी*
कानपुर, उत्तर प्रदेश।
ईद-उल-फितर का पावन पर्व आज शहर में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। “दौर यूं ही ये मोहब्बत का चले, ईद का दिन आज है, मिल लो गले” की भावना के साथ लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।
शहर की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बीच नमाज़ अदा की गई। बजरिया स्थित बड़ी ईदगाह में नमाज़ के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
इस दौरान पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डा. विपिन ताडा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने नमाज़ियों को ईद की शुभकामनाएं दीं और शहर में अमन-चैन बनाए रखने की अपील की।
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने छोटे बच्चों को गोद में उठाकर सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
साथ ही उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।
👉 कुल मिलाकर, कानपुर में ईद का त्योहार शांति, सुरक्षा और भाईचारे के माहौल में सकुशल संपन्न हु




