*उन्नाव -त्योहार ईद उल फितर की नमाज के समय शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरांग राठी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद सहित कई स्थानों पर शांति व्यवस्था हेतु लगाई गई ड्यूटिओं को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने एवं सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।*




