*उन्नाव अलविदा जुमे की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न। पुलिस प्रशासन मुस्तैद।
उन्नाव रमजान माह के पावन अवसर पर अलविदा जुमे की नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 20.03.2026 को सोनम सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर द्वारा थाना प्रभारी सफीपुर एवं पुलिस बल के साथ कस्बा सफीपुर स्थित ईदगाह एवं विभिन्न मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सफीपुर द्वारा संवेदनशील स्थलों का गहनता से निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि नमाज के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, भीड़-प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने पाए।साथ ही स्थानीय लोगों एवं धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई तथा सभी से प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया।
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो




