💁🏻♂️*20 मार्च, शुक्रवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *चेटीचंड आज*: उदयपुर में 40 से ज्यादा झांकियों के साथ निकलेगी सिंधी समाज की शोभायात्रा, मुस्लिम समाज का रमजान का आखिरी जुम्मा आज, *ईद-उल-फितर का जश्न कल*
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश, मौसम में घुली ठंडक, कल उदयपुर में दिन में तापमान 31 और रात को 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@36.4, राजसमंद@29.6
🔸 राजस्थान के *मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का उदयपुर दौरा आज से*, 2 दिन रहेंगे
🔸 *गोगुंदा में एक महीने से युवक लापता*, परिवार ने दूसरे दिन भी किया एसडीएम ऑफिस परिसर में प्रदर्शन, बोले- पुलिस जल्द करें तलाश, वरना धरना रहेगा जारी
🔸 गुजरात: *आश्रम में चल रहा था नकली नोटों का कारखाना*, बाहर धर्म-योग का बोर्ड, अंदर करोड़ों की फेक करेंसी मिली, सूरत में हुआ भंडाफोड़
🔸 *चीन में भारत के नए राजदूत बने विक्रम दोरईस्वामी*, फिलहाल ब्रिटेन में हैं पोस्टेड
🔸 वाराणसी: नाव में सवार हो *गंगा में इफ्तार पार्टी पर कोर्ट का रुख सख्त*, 14 आरोपियों को भेजा जेल
🔸 *ईरान जंग के चलते क्रूड दोगुना हुआ*, 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल हो सकता है महंगा, हमले से कतर का प्लांट बंद, यूरोप में गैस की कीमत 30% बढ़ी
🔸 *पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ तोड़ा सीजफायर*, ईद से पहले कुनार प्रांत में बरसाए बम
🔸 *ईरानी तेल से बैन हटा सकते हैं ट्रंप*, अमेरिकी वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान!
🔸 ’20 दिन के युद्ध में ईरान की परमाणु ताकत खाक’, अटकलों के बीच *पहली बार लाइव आकर बोले नेतन्याहू*, मीडिया को किया संबोधित
🔸 होर्मुज संकट पर दुनिया अलर्ट, *जहाजों के लिए ‘सेफ पैसेज’ बनाने को तैयार हुए 6 देश*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: एमपी के छतरपुर में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने एक सरकारी कर्मचारी पर 1997 से 2021 तक आय से अधिक संपत्ति का आरोप दिया जड़, सुनने में सब नॉर्मल है लगता, लेकिन जैसे ही जन्मतिथि सामने आई, पूरा केस “किड्स स्पेशल” गया बन क्योंकि 1997 में आरोपी था महज एक साल का, यानी जब आम बच्चे दूध की बोतल पकड़ना सीखते हैं, ये जनाब शायद प्रॉपर्टी डील, बैलेंस शीट रहे थे संभाल, कोर्ट भी “डायपर वाले डॉन” का मामला सुन रह गया दंग, अपराध शाखा ने जिस दौर में आरोपी न तो नौकरी में था, न समझ में, उसी दौर की कमाई का हिसाब भी दिया जोड़, साथ ही भाई के केस की जांच करते-करते पूरे परिवार को “कॉम्बो ऑफर” में लिया लपेट, जैसे कोई सेल रही हो चल,“एक आरोपी पर, पूरा परिवार पाओ फ्री!” नतीजन बेचारा बच्चा, जो उस समय शायद ठीक से चलना भी नहीं जानता था, उसे करोड़ों की संपत्ति का मास्टरमाइंड दिया बना, इसी रिपोर्ट के दम पर उसकी सरकारी नौकरी भी गई छीन, कोर्ट ने जांच एजेंसी को फटकार लगाई, कर रही याचिकाकर्ता की सुनवाई, लोग कस रहे तंज बोल रहे जांच ऐसी हो अगर, तो हर पालना बनेगा लॉकर, और कल से नर्सरी में पढ़ाया जाएगा “कैसे बनें छोटा सा करोड़पति ब्रोकर!”
🔸 वाटिका के बाहर 60 फीट रोड नहीं, *रोक के बावजूद कार्यक्रम करने पर मैरिज गार्डन सील*, नगर निगम उदयपुर ने अंबापोल स्थित गुरुदयाल वाटिका पर की कार्रवाई
🔹 *भारत 2028 में वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा*, एशिया का चौथा देश बनेगा, भुवनेश्वर में होगा आयोजन




