💁🏻♂️*सुबह 07 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- विधानसभा पर प्रोटेस्ट करने के मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई, 17 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ, दारुलसफा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर कार्रवाई हुई, अंकित यादव और आशुतोष यादव समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, सभी आरोपी विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े बताए जा रहे हैं, प्रोटेस्ट के दौरान लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी
➡लखनऊ- चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जा रही है, इस दिन मिश्री का भोग लगाना शुभ माना जाता है
➡मथुरा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज मथुरा दौरा है, शाम 5 बजे मथुरा आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगी, इसके बाद वृंदावन के रेडिसन होटल जाएंगी, 6:30 बजे इस्कॉन मंदिर में दर्शन करेंगी, 7 बजे प्रेम मंदिर में पूजा करेंगी, 20 मार्च को प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी, 11 बजे नीम करौरी आश्रम में दर्शन करेंगी, शाम 5 बजे वात्सल्य ग्राम जाएंगी, 21 मार्च सुबह 8 बजे वृंदावन से गोवर्धन के लिए रवाना होंगी
➡देहरादून- उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है, आज कैबिनेट विस्तार हो सकता है, राजभवन और शासन स्तर पर हलचल तेज है, सुबह 10 बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है, राजभवन में कार्यक्रम आयोजित होने की संभावना है, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग से एक-एक मंत्री बनाए जा सकते हैं, चमोली और नैनीताल से भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है, देहरादून से भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है
➡दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर से फोन पर बात की, शेख तमीम बिन हमद अल थानी को ईद की शुभकामनाएं दीं, कतर की जनता को भी बधाई दी, भारत ने कतर के साथ एकजुटता दोहराई, ऊर्जा ढांचे पर हमलों की निंदा की, कतर द्वारा भारतीयों के समर्थन के लिए आभार जताया, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की कामना की, होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित नौवहन पर जोर दिया
➡अलीगढ़- बीजेपी युवा मोर्चा के दो गुटों में भिड़ंत का मामला सामने आया, वर्चस्व की लड़ाई गोलीबारी में बदल गई, 12 मार्च की घटना का वीडियो सामने आया, सड़क पर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई, फायरिंग में 3 लोग घायल बताए गए, 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, 8 आरोपी जेल भेजे गए, हर्षद हिंदू समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ विवाद की वजह बनी, घटना ने कानून-व्यवस्था और अंदरूनी राजनीति पर सवाल खड़े किए
➡सीतापुर- लकड़ी माफिया द्वारा प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया, रात के अंधेरे में बिना परमिट पेड़ काटे गए, वीडियो बना रहे स्थानीय पत्रकार से अभद्रता की गई, राकेश नाम के व्यक्ति पर आरोप लगा, मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के देवियापुर का है
➡चंदौली- प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में आग लग गई, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, आग से फैक्ट्री को नुकसान हुआ है, नुकसान का आंकलन किया जा रहा है, घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की है
➡आगरा- भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में महिला और बच्चे समेत 5 लोगों की जान गई, 3 लोग घायल हुए हैं, घायलों का सैफई में इलाज चल रहा है, मृतकों में 4 इटावा और एक औरैया का निवासी था, सभी कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे थे, घटना चित्रहाट थाना क्षेत्र के हाईवे पर हुई
➡हापुड़- अलविदा जुमे को लेकर पुलिस अलर्ट पर है, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की जा रही है, जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है, असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर है, नवरात्र को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है, CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है, मंदिर और मस्जिदों के बाहर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है
➡रायबरेली- युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया, युवक को एक गुप्त स्थान पर ले जाकर पीटा गया, आरोपी की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है, आरोपी पयागपुर का निवासी बताया जा रहा है, मामला गदागंज थाना क्षेत्र का है
➡रायबरेली- बुलडोजर एक्शन मामले में सदर SDM को राहत मिली है, हाईकोर्ट की डबल बेंच ने अंतरिम राहत दी, प्रफुल्ल कुमार शर्मा पर लगाया गया 20 लाख रुपये का जुर्माना फिलहाल स्थगित किया गया, सावित्री सोनकर प्रकरण में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया गया, मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी
➡झांसी- कमर्शियल LPG की किल्लत के कारण सेवई महंगी हो गई है, दूध फेनी सेवई के दाम 20-25 रुपये तक बढ़ गए हैं, दुकानदार महंगा सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं, ईद से पहले बाजार में खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ी है, बेहतर क्वालिटी की सेवई अब 200 रुपये किलो तक बिक रही है, पहले इसकी कीमत 160-170 रुपये किलो थी
➡आगरा- भाजपा के महानगर मंत्री अनिल सारस्वत का वीडियो वायरल हुआ, वीडियो में वह राज्यसभा सांसद नवीन जैन के सामने दंडवत प्रणाम करते नजर आए, उनकी इस हरकत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा है, नवीन जैन को प्रभावशाली कारोबारी और नेता माना जाता है, सड़क निर्माण कारोबार से भी उनका जुड़ाव बताया जाता है




