📰 1980 से चली आ रही परंपरा: राधा कृष्ण मंदिर में
डिस्ट्रिक हेड राहुल द्विवेदी
नवरात्रि पर भव्य हवन सम्पन्न
कानपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राधा कृष्ण मंदिर में हवन पूजन का भव्य आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंदिर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह यज्ञीय परंपरा वर्ष 1980 से लगातार चली आ रही है, जिसे आज भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ निभाया जा रहा है। दिनांक 19 मार्च 2026 को आयोजित शांति हवन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन का संचालन मा. गायत्री धर्मार्थ न्यास के मंत्री श्री हरिनाम शुक्ला के मार्गदर्शन में किया गया। हवन के दौरान शांति और कल्याण के लिए विशेष आहुतियां दी गईं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति न्यास सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। अंत में समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया




