*उन्नाव ज़मीनी विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर में गंभीर चोट, पीड़ित ने अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार*
अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता
खबर उन्नाव से है जहां थाना माखी क्षेत्र के पवई गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित धीरू मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा निवासी पवई, थाना माखी, तहसील सदर उन्नाव ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार 13 मार्च को वह अपनी जमीन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का कल्टीवेटर व रोटावेटर रख रहा था। उसी दौरान गांव के निवासी लालजी पुत्र लक्ष्मी नारायण, महेश पुत्र लक्ष्मी नारायण तथा उदय पुत्र लालजी वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं।
बता दे कि धीरू मिश्रा ने बताया कि आरोपियों से उसका पहले से ज़मीनी विवाद चल रहा है और इसी को लेकर आए दिन विवाद व झगड़ा होता रहता है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी पक्ष उस पर सुलह करने का दबाव बना रहा है।
पीड़ित ने यह भी कहा कि आरोपियों ने एसडीएम को गुमराह कर जमीन के मामले में गलत रिपोर्ट लगवाई है, जबकि उक्त ज़मीनी मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पीड़ित का कहना है कि उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
इस संबंध में पीड़ित धीरू मिश्रा ने उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बाइट – धीरू मिश्रा पीड़ित युवक।
*अस्तित्व कुशवाहा संवाददाता*




