तुर्कमेनिस्तान से बिहार तक फैला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ से 2100km के लंबे क्षेत्र में एक साथ आंधी, बारिश, ओले और बर्फबारी
बीती रात और आज सुबह लगभग पंजाब, उत्तर राजस्थान (श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पूर्वी चूरू), हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर अवध और पूर्वांचल के जिलों में कही हल्की कही तेज बारिश हुई है। बारिश से पहले लगभग सभी जगह तेज धूल भरी आंधी भी चली।
अभी भी सिस्टम सक्रिय है और पूरी तराई बेल्ट पंजाब से पश्चिमी बिहार तक हल्की बारिश जारी है।
आज दिन मे और भी नए बादल बनेंगे, जिसका प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के जिलों में होगा।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के जिलों में भी ताजा तेज बारिश होगी, ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी संभव है।




