
*वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली*
बरेली ।दिनांक 14 मार्च 26 को वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली का होली पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह स्टेडियम रोड स्थित एक सभागार में सम्पन्न हुआ जिसका कुशलतम संचालन एस के कपूर महामंत्री,विश्वानी देव वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त 80 वर्षों से अधिक उम्र के सदस्यों का सम्मान,नव संवत्सर के अवसर पर शिव कुमार बरतरिया की पत्रिका सृष्टि निर्माण दिवस का विमोचन किया गया। महामंत्री एस के कपूर ने बताया कि अधिकतम उपस्तिथि पुरस्कार,श्रेष्ठ कार्यकर्ता पुरस्कार,सेवा कार्यक्रम वित्त पोषित करने वालों का सम्मान,नए सदस्यों का अभिनंदन तथा परिचय, सदस्यों हेतु ऑन लाइन प्रश्नावली प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर के के महेश्वरी अध्यक्ष,एस के कपूर महामंत्री, वी के मिश्रा कोषाध्यक्ष, विश्वानी देव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभाकर मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल बिपिन मेहरा जे पी गुप्ता,दिनेश अग्रवाल,सुनील रस्तोगी, मुकेश सक्सेना,आर एन मेहरोत्रा,अनिल कोहली,अनिल सक्सेना, सुनील अग्रवाल, डॉ आर सी पाण्डेय, राकेश बाबू सक्सेना, विजय सक्सेना,राज कुमार प्रिंस,एम एल टंडन, राम बाबू अग्रवाल,दीपक श्रीवास्तव,रोशन लाल खंडूजा, राज कुमार प्रिंस, आनंद सक्सेना शिव कुमार बतरिया सरला चौधरी राजेश्वरी अत्री नीता सक्सेना,पंकज मेहरोत्रा दिनेश अग्रवाल संदीप अग्रवाल तथा विश्वजीत कैला और कई अन्य सदस्यों और मातृ शक्ति ने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करी।
कार्यक्रम मातृ शक्ति द्वारा मां शारदे पर दीप प्रज्ज्वलन, प्रार्थना गीत, प्रेरणा गान,गणेश जी की वंदना से आरम्भ होकर राष्ट्रीय गान, फूलों की होली तथा सहभोज के साथ समाप्त हुआ। कार्यक्रम ने सभी पुरुष महिला वरिष्ठ नागरिक गण में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
एस के कपूर
महामंत्री।। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा समिति बरेली
9897071046
8218685464




