ब्रेकिंग न्यूज़ (उन्नाव):
उन्नाव में साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत।
कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने 42 हजार रुपये कराए वापस।
शांति नगर शेखपुर नहर निवासी उमाशंकर सोनी से हुई थी ऑनलाइन ठगी।
किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद खाते से कट गए थे रुपये।
पीड़ित ने 19 जनवरी 2026 को साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई थी शिकायत।
कोतवाली सदर साइबर टीम ने मामले की शुरू की जांच।
तकनीकी कार्रवाई के बाद पूरी धनराशि खाते में कराई गई रिफंड।
14 मार्च 2026 को पीड़ित के खाते में वापस आए 42 हजार रुपये।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चंद्र कान्त मिश्रा व टीम की रही भूमिका।
पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक से सावधान रहने की अपील की।




