दिनांक 08.03.2026 को शाम रामलला मंदिर प्रांगण से एक शोभायात्रा निकली थी, जो भूतेश्वर भगवान मंदिर होते हुए पुनः रामलला मंदिर पर समाप्त होती है।
इसी क्रम में जब शोभायात्रा भूतेश्वर मंदिर परिसर (रामलीला मैदान कैंपस) पहुँची, उस समय वहाँ के महंत के पुत्र गोलू द्वारा भगवान की मूर्ति को स्पर्श करने का प्रयास किया गया।
इस दौरान शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताते हुए कहा गया कि दो दिन पूर्व उनका नॉनवेज खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, इसलिए वे भगवान को स्पर्श न करें। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग करा




