💁🏻♂️*सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡ दिल्ली- शराब नीति मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, CBI की याचिका पर आज होगी सुनवाई, केजरीवाल समेत सभी आरोपी बरी हो चुके, राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया था बरी, CBI ने आदेश को रद्द करने की मांग की
➡ लखनऊ- आज 2.30 बजे सीएम योगी करेंगे अहम बैठक, जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारियों से करेंगे संवाद, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम करेंगे बैठक
➡ दिल्ली- कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का बयान, लोकसभा स्पीकर अविश्वास प्रस्ताव पर बोले, विदेश मंत्री के संबोधन पर भी दिया बयान
➡ झांसी- पुलिस ने अपहरण की घटना का खुलासा, अपहृत युवक को सकुशल किया बरामद, आरोपियों से नवाबाद पुलिस की हुई मुठभेड़, 15 हजार का इनामी समेत 4 आरोपी अरेस्ट, अरुण, हर्ष और दो बाल अपचारी गिरफ्तार, अपहरण कर मांगी थी 2 लाख की फिरौती, नवाबाद थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी
➡ श्रावस्ती- जमीन पर कब्जे को लेकर पीड़ित परेशान, प्रशासन से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार, पीड़ित की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप, इकौना क्षेत्र का निवासी है पीड़ित छेदीराम
➡ कानपुर- श्रीकृष्ण, राधा के साथ खेली गई फूलों की होली, कष्टभंजन हनुमत सिद्ध धाम में होली मिलन समारोह, राधा कृष्ण संग भगवान शिव ने खेली फूलों की होली
➡ मैनपुरी- घर की छत पर अजगर मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने खुद ही किया अजगर का रेस्क्यू, बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बझेरा की घटना
➡ कानपुर- महंत ने खाया नॉनवेज तो भीड़ ने पीटा, महंत का नॉनवेज खाते फोटो वायरल हुआ, फोटो देखकर क्षेत्रीय लोग, भक्त भड़क उठे, आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाकर पीटा, मंदिर परिसर में गोलू पंडित को दौड़ाकर पीटा, पुलिस भीड़ के चंगुल से बचाकर थाने ले आई, महंत ने रावतपुर थाने में तहरीर दी, जांच शुरू
➡ बरेली- ईरान इजराइल जंग के बीच उगला जहर, आरोपी सलीम अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ था वायरल, वीडियो में सलीम ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, इज्जत नगर थाना क्षेत्र का निवासी है सलीम
➡ बरेली- बीच सड़क महिला और बेटियों पर हमला, जेठ और उसके बेटों पर हमले का आरोप, बेल्ट, लाठी, धारदार हथियार से हमला, नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाजार की घटना
➡ मैनपुरी- कार सवारों ने जबरन युवती को गाड़ी में डाला, जबरन उठाकर ले जाने का वीडियो हुआ वायरल, राजस्थान नंबर कार में युवती को ले गए दबंग, गाड़ी में डालते समय पुलिसकर्मी भी आए नज़र, युवती चिल्ला रही थी अपहरण किया जा रहा, युवती ने कहा- हमको ये लोग मार डालेंगे, कुर्रा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कुर्रा क्षेत्र का बताया जा रहा है मामला
➡ बरेली- 26 सितंबर को हुई हिंसा का मामला, हिंसा में हथियार सप्लायर ने किया सरेंडर, कोर्ट में सरेंडर, हिस्ट्रीशीटर को भेजा गया जेल, बहेडी के मंडनपुर का निवासी है आरोपी इशरत




