*दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*================================*
*1* ईरान की कमर तोड़ने में जुटा इजरायल, तेल के भंडारों में बरसा दिए बम; मचा हड़कंप
*2* ‘दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती’, चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की
*3* चीन ने तुरंत शांति स्थापना की मांग करते हुए अमेरिकी कार्रवाइयों की आलोचना की और संकेत दिया कि क्षेत्रीय अशांति अमेरिका के साथ स्थिर संबंधों को प्रभावित नहीं करेगी। राष्ट्रीय जनसमूह कांग्रेस के सत्र के दौरान वार्षिक उच्चस्तरीय ब्रीफिंग में वांग ने कहा शक्ति का मतलब हमेशा सही नहीं होता और ईरान पर अमेरिकी हमलों की निंदा की। उन्होंने जोड़ा “यह युद्ध कभी नहीं होना चाहिए था और किसी के भी हित में नहीं है
*4* खामेनेई की मौत के बाद भी ईरान में सत्ता बदलना मुश्किल, अमेरिका को सता रहा डर; रिपोर्ट में दावा
*5* ‘6 महीने तक लड़ सकता है ईरान…’, IRGC का इजरायल-US को अल्टीमेटम; नेतन्याहू बोले- अभी और सरप्राइज दूंगा
*6* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी समेत देशभर के नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं किसी भी प्रगतिशील राष्ट्र की मजबूत नींव हैं।
*7* पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत की ‘नारी शक्ति’ की उपलब्धियां देश के लिए गर्व का स्रोत हैं। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण उनकी सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों के केंद्र में है। सरकार हर महिला को अपनी पूरी क्षमता को पहचानने और भारत के विकास के सफर में योगदान देने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
*8* दिल्ली में ₹15200 करोड़ के GPRA प्रोजेक्ट का उद्घाटन, PM मोदी ने 2722 नए बने फ्लैट की चाबी महिलाओं को सौंपी
*9* मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेंगे। वह पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता और एमएलसी नीरज कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निशांत कुमार ने पूरे बिहार का दौरा करने का फैसला किया है और वह जल्द ही संगठन से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे
*10* निशांत होंगे बिहार के उपमुख्यमंत्री, MLC भी बनाएगी जेडीयू; नीतीश के करीबी विधायक ने बताया
*11* प्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे ने ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच जारी युद्ध को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया है कि वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत तटस्थ रहते हुए वैश्विक शांति के लिए पहल करे। अन्ना हजारे ने पत्र में लिखा कि अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध के कारण विश्व अत्यंत चिंताजनक परिस्थितियों से गुजर रहा है
*12* भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील
*13* शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर हमला, चलती ट्रेन में चाकू मारे, नाक काटने की कोशिश; टॉयलेट में छिपकर जान बचाई
*14* कमल हासन ने ट्रम्प से कहा-अपने काम से काम रखो, ओपन लेटर में लिखा- भारत आजाद देश, अब हम विदेशी सरकारों का हुकुम नहीं मानते
*15* सीए जनवरी सत्र के नतीजे घोषित, फाउंडेशन में लोगप्रिया पीपी टॉपर; इंटर में कन्हैया लाल अव्वल
*16* वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर क्या कह रहा फलोदी सट्टा बाजार, भारत न्यूज़ीलैंड में किसका पलड़ा भारी? वेसे तो भारत का पलड़ा भारी बता रहा है,मगर भावों में ज्यादा फर्क नहीं, सट्टा बाजार का अनुमान माने तो मैच कांटे का मुकाबला होगा
*===============================*




