*TOP 18 BREAKING NEWS*
💁🏻♂️*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*08/03/2026*
*1.* राष्ट्रपति को हल्की राजनीति में घसीटा गया, यह घृणित मानसिकता, MP CM मोहन यादव बोले; ममता बनर्जी माफी मांगे।
*2.* ममता बनर्जी ने किया आदिवासी बहन का अपमान’! बिहार डिप्टी CM सम्राट चौधरी बोले- जनता देगी करारा जवाब।
*3.* बिहार-WB के कुछ जिलों को मिलाकर सिलीगुड़ी कॉरिडोर के पास नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की तैयारी के दावे को केंद्र ने बताया फेक।
*4.* आज रात कोलकाता पहुंचेंगे EC ज्ञानेश कुमार सोमवार को सुबह जायेंगे कालीघाट मन्दिर, मंगलवार को बेलूर मठ जाने का प्लान।
*5.* TMC-BJP से मुकाबले के लिए साथी की तलाश, CPM-ISF का इंतजार कर रहे हुमायूं कबीर ने 10 मार्च की समयसीमा को बढ़ाकर किया 15 मार्च।
*6.* X पर अभिषेक बनर्जी का पोस्टः ‘WB की जनता vs BJP-ECI-ED-IT-CBI-NIA-CRPF-राज्यपाल-20 केन्द्रीय मंत्री-10 CM-PM-श्रद्धेय राष्ट्रपति जी-गोदी मीडिया, आईये करें मुकाबला।
*7.* बनगांव दक्षिण से BJP MP तथा केन्द्रीय मंत्री शान्तनु ठाकुर के साथ रानाघाट दक्षिण से TMC MLA मुकुटमनि अधिकारी की एकान्त बैठक, चर्चा शुरू।
*8.* महेशतला में BJP की परिवर्तन यात्रा के दौरान मिथुन चक्रवर्ती की रैली में अफरा-तफरी, आयोजक पर महिला कार्यकर्ता पर हाथ उठाने का आरोप।
*9.* जलपाईगुड़ीः मेखलीगंज में 9 मार्च को आयोजित शुभेन्दू अधिकारी की जनसभा को नहीं मिली अनुमति, BJP बोली-पुलिस रोककर दिखाये।
*10.* कोलकाता के अस्पताल ले जाते वक्त हावड़ा में युवती की मौत, तारकेश्वर से ही डॉक्टर ने व्हाट्सअप पर भेज दिया डेथ सर्टिफिकेट! परिवार की मांग पर पुनः तारकेश्वर लाकर PM के लिए भेजा गया शव।
*11.* हाबराः सेना के जवान ने पकड़ा डकैत, मास्क पहने युवक को पिस्तौल-छूरे के साथ गहनों की दुकान में घुसते देख ऑटो से कूदकर दबोचा।
*12.* SIR: मंत्री शशि पांजा का नाम भी विचाराधीन लिस्ट में, हियरिंग के वक्त मांगे गये सभी दस्तावेज देने से किया था इंकार।
*13.* दिल्ली में 55 करोड़ की लागत से बनेगी 100 फुट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा, परियोजनाओं पर खर्च होंगे 1317 करोड़।
*14.* महिलाओं को 2500 रुपये महीना, दुल्हनों को साड़ी के साथ 8 ग्राम सोना, तमिलनाडु चुनाव को लेकर एक्टर से नेता बने TVK प्रमुख विजय की घोषणा।
*15.* रांची के एयरपोर्ट इलाके में टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में दनादन फायरिंग, वेटर की मौत।
*16.* ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से गदगद पोलैंड, जताई भारत के साथ संयुक्त हथियार उत्पादन की इच्छा।
*17.* T20 वर्ल्डकप-आज महामुकाबलाः अहमदाबाद में ₹20,000 वाला रूम मिल रहा 2 लाख में, दिल्ली से फ्लाइट किराया 25 हजार तक पहुंचा।
*18.* मिडिल ईस्ट संकट से भारत के कृषि-खाद्य उत्पादों के एक्सपोर्ट पर संकट, दांव पर लगे 1.08 लाख करोड़।




