*लखनऊ के अटल चौराहा पर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ प्रदर्शन*
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित टिप्पणी को लेकर लखनऊ में युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। अटल चौराहा पर बड़ी संख्या में युवाओं ने इकट्ठा होकर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की माता पर की गई टिप्पणी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन के दौरान अनुराग तिवारी ने कहा कि
“सीएम योगी की माता पर अपमानजनक टिप्पणी बेहद निंदनीय है, इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।”
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मौलाना सलीम के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर चार दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।




