*गंगाघाट नगर कांग्रेस ने किया सिलेंडर के बढ़े दामों का विरोध।*
पंकज श्रीवास्तव ब्यूरो
गंगाघाट नगर काँग्रेस कमेटी द्वारा आज गांधी चौक मिश्रा कालोनी में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामो में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।। काँग्रेस कार्यकर्ताओ ने सिलेंडर ले कर विरोध किया ओर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी ने कहा की मोदी सरकार ने पूरी तरह से अमेरिका के सामने समर्पण कर दिया है ।आज अमेरिका हमको निर्देश दे रहा है की हमको किससे तेल खरीदना है किससे नही।। अमेरिका द्वारा ईरान पर थोपे गए युद्ध का असर अब भारत पर पड़ रहा है जिसके कारण सिलेंडर के दामो में इतनी बढ़ोतरी हो गई है।। सरकार की असफल विदेश नीति का परिणाम देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।।ये कैसा विश्वगुरू है जहाँ भारत की नीतियाँ अमरीका से तय होंगी।घरेलू सिलेंडर में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर के दाम मे 115 रुपए की वृद्धि से लोगो के घर का बजट बिगड़ गया है।जल्द ही पेट्रोल और डीजल के दामो में भी बढ़ोतरी होगी।महंगाई ने लोगो का जीवन दुश्वार कर दिया है ।प्रदर्शन में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष मयंक बाजपेयी,संजय सिंह,बाबूलाल गुप्ता,मो हनीफ,पिंटू तिवारी,निर्मल बाजपेयी, विश्वनाथ दास,रामचेतन भास्कर, प्यारेलाल, पंकज सिंह,मीतू गुप्ता,जयराम गुप्ता,अतीस साहू,रंगीलाल शर्मा,सुरेश गुप्ता,अजय जायसवाल, चुन्ना ,अलंकृता मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।




