💁🏻♂️*02 मार्च, सोमवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
🔸 *रंगोत्सव 2026* : होलिका दहन आज, धुलंडी कल, चंद्र ग्रहण के चलते मंदिरों में 4 मार्च को खेलेंगे रंग
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे दिन में तेज धूप, रात में भी बढ़ी गर्मी, कल उदयपुर में दिन में तापमान 32 और रात को 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34.5, राजसमंद@32.4
🔸 उदयपुर के चीरवा टनल के पास *कार डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत*, साथी घायल
🔸 *खाड़ी में युद्ध*: खाड़ी देशों पर ईरान के हमले जारी, कई जगहों पर दिखी मिसाइलें, ईरानी हमलों में अमेरिका के तीन सैनिकों की मौत, मोजतबा खामेनेई बन सकते है ईरान के नए नेता, अमेरिकी हमले भी जारी
🔸 ईरानी सर्वोच्च नेता *खामेनेई की मौत पर देशभर में प्रदर्शन*, कश्मीर, लखनऊ और पटना समेत 15 जगहों में शिया समुदाय सड़कों पर
🔸 *ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे और दामाद को कुचला*, मौत, कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, कलिंजरा थाना क्षेत्र में बांसवाड़ा-दाहोद मार्ग की घटना
🔸 *गुजरात में शुरू हुआ सेमीकंडक्टर का उत्पादन*, आईटी मंत्री वैष्णव बोले- ‘इस क्षेत्र में 20 लाख लोगों की जरूरत’
🔸 आगामी विधानसभा चुनावों से पहले *बीजेपी ने बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरू*, 5,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी यात्रा
🔸 बिहार: सेप्टिक टैंक में गिरे व्यक्ति को बचाने उतरे, *जहरीली गैस की चपेट में आए* एक ही परिवार के 4 की हुई मौत, हाजीपुर की घटना
🔸 *फूड पॉइजनिंग से गुजराती पर्यटक की मौत*, उदयपुर घूमने आया था, बडगांव क्षेत्र में एक विला में ड्रिंक और खाना खाने के बाद बिगड़ी तबियत
🔸 भारत दौरा: कनाडा के पीएम *कार्नी की आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक*
🔸 पाकिस्तान: सैकड़ों *प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र के ऑफिस में लगाई आग*, कराची में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, 9 की मौत
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: यूपी के हापुड़ में होली से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मीनाक्षी रोड स्थित एक स्वीट्स शॉप पर की छापेमारी, भारी मात्रा में मिलावटी मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री की बरामद, टीम ने सैंपल ले जांच के लिए दिए भेज, गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया जाना चाहिए था खाद्य सामग्री, मगर अधिकारियों ने दिखाया ‘नवाचार’, मिठाइयों को डलवाया डस्टबिन में, डस्टबिन देख लोगों की आंखों में आई चमक, जैसे मिला हो बोनस होली से पहले, डस्टबिन गया ‘सेल काउंटर’ में बदल, लोग मिलावटी मिठाई निकाल भरने लगे थैले, घटना का वीडियो हुआ वायरल, लोग डस्टबिन से मिठाई निकाल ऐसे ले जा रहे मानो प्रसाद रहा हो बंट, खाद्य सुरक्षा विभाग की हुईं किरकिरी, उठ रहा सवाल, जब नियम है गड्ढा खुदवाने का, तो डस्टबिन क्यों …जिससे मच रहा इतना बवाल
🔸 उदयपुर में *होलिका दहन और धुलंडी पर विशेष यातायात व्यवस्था*: आज शाम 5 बजे से और कल सुबह 8 से जगदीश चौक में वाहनों की नो एंट्री
🔹 *टी20 वर्ल्ड कप*: वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हरा, टीम इंडिया पहुंची सेमी फाइनल में, मुंबई में इंग्लैंड से 5 को होगा मुकाबला




